जयपुर में 9 हजार से अधिक ई-रिक्शा चलन से बाहर करने की तैयारी, फिटनेस नहीं कराने पर पंजीयन होंगे निलंबित
ई-रिक्शाओं के पंजीयन निलंबित कर दिए जाएंगे
जयपुर आरटीओ प्रथम जयपुर शहर में चल रहे करीब 9,500 से अधिक ई-रिक्शा स्वामियों को नोटिस जारी किए हैं
जयपुर। जयपुर आरटीओ प्रथम जयपुर शहर में चल रहे करीब 9,500 से अधिक ई-रिक्शा स्वामियों को नोटिस जारी किए हैं। ये सभी ई-रिक्शा बिना फिटनेस के सड़कों पर दौड़ रहे हैं और इनमें से अधिकतर ईपी सीरीज के पुराने वाहन हैं। आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह के अनुसार, इन वाहनों के स्वामियों को 15 दिन का समय दिया गया है।
इस अवधि में फिटनेस नहीं कराने पर सभी ई-रिक्शाओं के पंजीयन निलंबित कर दिए जाएंगे। विभाग के अनुसार, अधिकांश ई-रिक्शा नौ साल से अधिक पुराने हैं और जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच चुके हैं, जिनकी फिटनेस कराना अब संभव नहीं है। पहले चरण में ऐसे सभी ई-रिक्शाओं को चलन से बाहर किया जाएगा ताकि शहर में सुरक्षित और नियमों के अनुरूप सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
Tags: suspended
Related Posts
Post Comment
Latest News
25 Jul 2026 19:01:27
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...

Comment List