बांसवाड़ा नगर परिषद के प्रशासक का दायित्व उपखंड अधिकारी को सौंपा

अधिनियम में निहित सभी अधिकार प्राप्त

बांसवाड़ा नगर परिषद के प्रशासक का दायित्व उपखंड अधिकारी को सौंपा
राज्य सरकार ने बांसवाड़ा नगर परिषद के प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। स्वायत्त शासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार नगर परिषद, बांसवाड़ा में प्रशासक का अतिरिक्त प्रभार उपखंड अधिकारी (एसडीएम), बांसवाड़ा को सौंपा गया है।

जयपुर। राज्य सरकार ने बांसवाड़ा नगर परिषद के प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। स्वायत्त शासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार नगर परिषद, बांसवाड़ा में प्रशासक का अतिरिक्त प्रभार उपखंड अधिकारी (एसडीएम), बांसवाड़ा को सौंपा गया है। विभाग ने बताया कि पूर्व में 25 नवंबर 2024 को जारी अधिसूचना के तहत अतिरिक्त जिला कलक्टर, बांसवाड़ा को नगर परिषद का प्रशासक नियुक्त किया गया था। वर्तमान में अतिरिक्त जिला कलक्टर का पद रिक्त होने के कारण कार्यव्यवस्था के तहत उपखंड अधिकारी, बांसवाड़ा को यह जिम्मेदारी अतिरिक्त जिला कलक्टर की नियमित नियुक्ति होने तक के लिए प्रदान की गई है।

आदेश के अनुसार उपखंड अधिकारी प्रशासक के रूप में नगर परिषद में निर्वाचित बोर्ड के गठन तक सभी प्रशासनिक शक्तियों का प्रयोग करेंगे तथा नगर पालिका के कर्तव्यों और दायित्वों का निर्वहन करेंगे। राजस्थान नगर पालिका अधिनियम, 2009 के तहत प्रशासक को नगर पालिका के समकक्ष माना जाएगा और उन्हें अधिनियम में निहित सभी अधिकार प्राप्त होंगे। स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं विशिष्ट सचिव प्रतीक चन्दशेखर द्वारा जारी यह आदेश सक्षम स्तर से अनुमोदित होने के बाद तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने राहुल गांधी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- चुनौतीपूर्ण समय में युवाओं के साथ सचिन पायलट ने राहुल गांधी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- चुनौतीपूर्ण समय में युवाओं के साथ
कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट कांग्रेस मुख्यालय में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल...
राज उन्नति बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सख्त : समय पर पूरे हों प्रोजेक्ट्स, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई
फुटपाथ पर चलना नागरिकों का मौलिक अधिकार, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- यह स्वतंत्र आवाजाही की संवैधानिक गारंटी का अनिवार्य हिस्सा
कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक : गरीबों के मुद्दों पर मंथन, कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता
पेपर लीक के कारण कई बच्चों की गई जान : धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा ले सरकार, कन्हैया बोले- पेपर सेट करने वाले ही लीक कराने में शामिल
हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन-5 का पोस्टर लॉन्च : रैंप पर चमकेगा हुनर, बच्चों की आवाज बनेगा सामाजिक संदेश
कुवैत का ऐलान : 20 लाख बैरल कच्चे तेल का प्रतिदिन करेगा उत्पादन, ऊर्जा से जुड़े कामकाज को फिर शुरू करने की दिशा में बड़ा कदम