अन्तर्राज्यीय गुजराती गैंग का खुलासा : महिलाओं से ज्वैलरी लूटने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को गुमराह करने के लिए बदल लिया था हुलिया 

पुलिस ने गिरोह द्वारा प्रयुक्त ऑटो भी बरामद

अन्तर्राज्यीय गुजराती गैंग का खुलासा : महिलाओं से ज्वैलरी लूटने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को गुमराह करने के लिए बदल लिया था हुलिया 

पुलिस टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले और 500 से अधिक ऑटो चालकों से पूछताछ कर घटना में प्रयुक्त ऑटो को चिन्हित किया।

जयपुर। विधायकपुरी थाना पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गुजराती गैंग का खुलासा करते हुए महिलाओं से ज्वैलरी लूटने वाले गिरोह के मुख्य सरगना गोविन्द और उसके साथी अश्विन मीठापुरा को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जयपुर के अमरापुर मंदिर से लौट रही महिलाओं से लूट की 2 वारदातों के बाद की गई। पीड़िताओं ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि ऑटो में सवार 3 लोगों ने उनके सोने के आभूषण लूट लिए। जांच में सामने आया कि बदमाशों ने वारदात के बाद ऑटो को रेलवे स्टेशन पार्किंग में छोड़ दिया और दिल्ली भाग गए।

पुलिस टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले और 500 से अधिक ऑटो चालकों से पूछताछ कर घटना में प्रयुक्त ऑटो को चिन्हित किया। इनपुट मिलने पर टीम को दिल्ली के रघुवीर नगर स्थित कच्ची बस्ती भेजा गया, जहां दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी गोविन्द 2014 से जयपुर में रहकर ऑटो चालक के रूप में गिरोह चला रहा था। वह पहले से रेकी कर महिलाओं को निशाना बनाता था। वारदात के बाद वह ऑटो छोड़कर फरार हो जाता और कुछ दिनों बाद फिर आकर अपराध को वापस करते। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने हुलिया भी बदल लिया था। गोविन्द को जुए-सट्टे की लत है। दिल्ली और जयपुर में उसने दर्जनों वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने गिरोह द्वारा प्रयुक्त ऑटो भी बरामद कर लिया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह