बढ़ते तापमान के साथ मच्छर सक्रिय, मलेरिया का खतरा बढ़ा, जनवरी से अब तक 116 मरीज मिले

मादा एनाफिलीज जाति के मच्छर के काटने से फैलता है मलेरिया

बढ़ते तापमान के साथ मच्छर सक्रिय, मलेरिया का खतरा बढ़ा, जनवरी से अब तक 116 मरीज मिले

बाड़मेर जिले में 26, जैसलमेर में 22 और जयपुर में मिल चुके हैं 3 मरीज

जयपुर। तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही मच्छर जनित बीमारियां भी काफी बढ़ गई है। मलेरिया इन्हीं गंभीर बीमारियों में से एक है जो मौत तक का कारण भी बन सकती है। मलेरिया के अलावा मच्छर डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के लिए भी जिम्मेदार होते हैं। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक मलेरिया कुछ प्रकार के मच्छरों से मनुष्यों में फैलने वाली एक जानलेवा बीमारी है। इस बीमारी को रोका जा सकता है और इसका इलाज भी संभव है। मलेरिया मादा एनाफिलीज जाति के मच्छर के काटने से होता है और एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता।

बाड़मेर जिले में 26, जैसलमेर में 22 और जयपुर में मिल चुके हैं 3 मरीज
चिकित्सा विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में एक जनवरी, 2024 से 24 अप्रैल, 2024 तक 116 मरीज मलेरिया पॉजिटिव पाए गए हैं। ये वे मरीज हैं जो सरकारी अस्पतालों में जांच और इलाज के लिए आए। वहीं निजी अस्पतालों में भी मलेरिया के काफी रोगी इलाज के लिए पहुंचते हैं। इनकी संख्या भी सैकड़ों में है। वहीं सरकारी आंकड़ों के अनुसार जो 116 मरीज अब तक रजिस्टर्ड हुए हैं उनमें सबसे ज्यादा सरहदी जिलों में मलेरिया का असर देखा गया है। इनमें बाड़मेर में सबसे ज्यादा 26 मरीज और जैसलमेर में 22 मरीज मिले हैं। वहीं उदयपुर में 15 और श्रीगंगानगर में 11 मरीज मिले हैं। राजधानी जयपुर में सरकारी आंकड़ों के अनुसार महज तीन मरीज ही मलेरिया के मिले हैं। 

 ये हैं लक्षण
बुखार, सिरदर्द और ठंड लगकर बुखार आना।  अत्यधिक थकान महसूस होना और कमजोरी।

 बचाव
लंबी आस्तीन, लंबी पेंट और मोजे का इस्तेमाल करें।
मच्छर सुबह और शाम को ज्यादा सक्रिय होते हैं, इसलिए इस दौरान सुरक्षात्मक कपड़े पहनें।
मॉस्कीटो कॉयल या मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
कूलर में या आसपास पानी जमा नहीं होने दें।

Read More सरिस्का में एक साथ 5 बाघों को देखकर विदेशी पर्यटक रोमांचित : दृश्य को कैमरे में किया कैद, पानी के बीच अठखेलियां करते दिखे शावक

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ : जनता और सरकार के बीच संवाद का मजबूत सेतु, प्रदेशभर के पत्रकारों ने बजट घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ : जनता और सरकार के बीच संवाद का मजबूत सेतु, प्रदेशभर के पत्रकारों ने बजट घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पत्रकारों से संवाद करते हुए कहा कि सरकार पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और हितों के लिए...
नासिक में बीच सड़क पलटा ठेला : लोगों ने पेश की मानवता की मिसाल, आपके भीतर की संवेदनाओं को झकझोर देगी वीडियो; हरी बत्ती भी नहीं डिगा पाई लोगों का ईमान
पाक के सैन्य ठिकानों पर अफगानिस्तान का हमला : एयर स्ट्राइक का बदला बताया, सैनिकों के आवासीय इलाकों को नुकसान
इंडिगो की उड़ान आज से महंगी : टिकटों पर लगेगा ‘फ्यूल चार्ज‘,  जानें कितने रुपए तक होगा चार्ज
महिला एवं बाल विकास विभाग में लापरवाही पर सख्ती : 160 नोटिसों का निस्तारण, दो कर्मचारी बर्खास्त
शिक्षक भर्ती में घोटाला : दुबई में बनाई गई थी फर्जी ईमेल आईडी, जानें कैसे रचाा षणयंत्र
जेल से जल्द रिहा होंगे सोनम वांगचुक : गृह मंत्रालय ने हिरासत खत्म करने का लिया फैसला, अधिकारियों को दिए आदेश; कहा- लद्दाख में शांति और आपसी विश्वास का माहौल बनाए रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध