आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ ने ली समीक्षा बैठक, बोले- बजट घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित हो

पर्यटन विकास कोष से करवाये जा रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा

आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ ने ली समीक्षा बैठक, बोले- बजट घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित हो

राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ ने कहा कि  बजट वर्ष 2023-24 की घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित हो ताकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंशा के अनुरूप प्रदेश के पर्यटन विकास में नए आयाम स्थापित हो सकें।

जयपुर। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ ने कहा कि  बजट वर्ष 2023-24 की घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित हो ताकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंशा के अनुरूप प्रदेश के पर्यटन विकास में नए आयाम स्थापित हो सकें।

राठौड़ शुक्रवार को पर्यटन भवन स्थित कार्यालय में बजट घोषणाओं सहित अन्य बिन्दुओं पर प्रगति के सम्बन्ध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि राजस्थान कांफ्रेंस एवं वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है तथा एमआईसीई (मीटिंग, इन्सेन्टिव, कान्फ्रेंस, एक्जीबिशन) सेन्टर्स की स्थापना से प्रदेश की इस क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी । उन्होंने बजट घोषणाओं की अनुपालना में ढोला-मारू काम्पलैक्स निर्माण, गोल्फ कोर्स एवं एमआईसीई के लिए प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए । 

निगम अध्यक्ष राठौड़ ने पर्यटन विकास कोष के तहत पूर्ण हो चुके विकास कार्यों के उद्घाटन/लोकार्पण की तैयारी के निर्देश दिये साथ ही पर्यटन विकास कोष से स्वीकृत कार्यों के शिलान्यास की तैयारी के भी निर्देश दिये। 

राठौड़ ने निगम की पर्यटन इकाइयों के सम्बन्ध में समीक्षा करते हुए कहा कि विकास निगम की होटल मुनाफ़े में चल रही हैं तथा अब आरटीडीसी बन्द इकाइयों को पुनः संचालित करने कि दिशा में कार्य कर रहा है  । निगम की होटल्स में चल रहे जिर्णोद्धार कार्यों में गति लाने के निर्देश दिये। 
राठौड़ ने कहा कि 27 सितम्बर विश्व पर्यटन दिवस के असवर पर राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पर्यटन से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास, उद्घाटन/लोकार्पण के लिए समय मांगा है । इसी विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर ही राजस्थान का सांस्कृतिक दूत कही जाने वाली शाही रैलगाड़ी पैलेस ओन व्हील्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।   

Read More अजमेर में मोदी ने दी 16,686 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात : एचपीवी टीकाकरण अभियान की भी शुरुआत, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार के कार्य शामिल

बैठक में  प्रमुख शासन सचिव पर्यटन गायत्री राठौड़,  आरटीडीसी प्रबन्ध निदेशक विजयपाल सिंह एवं कार्यकारी निदेशक राजेन्द्र सिंह, कार्यकारी निदेशक वित्त धीरज सिसोदिया, कार्यकारी निदेशक वर्क्स माधव शर्मा सहित आरटीडीसी प्रबन्धन के अधिकारी मौजूद रहें।

Read More मेडिकल जेनेटिक्स ओपीडी शुरू होने के बाद 10 महीने में 2500 से अधिक केस, रेयर डिजीज डे पर आयोजित सेमिनार

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान बना मॉडल स्टेट -
राठौड़ ने कोटा के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि चाहे सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ हो या विकास कार्यों हो, लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के नेतृत्व में राजस्थान  देशभर में मॉडल स्टेट के रूप में उभरा है।

Read More मोदी आज अजमेर आएंगे, राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभांरभ करेंगे

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका