RU: मिशन एडमिशन की कवायद जारी

तीसरी सूची में नाम दर्ज छात्र 14 जुलाई तक कर सकते है प्रक्रिया पूरी

RU: मिशन एडमिशन की कवायद जारी

यूजी की 6,655 सीटों की तुलना में अब तक 3,975 सीट ही भर पाई हैं। वहीं इस बार आवेदनों की संख्या भी घटकर महज 26 हजार के करीब ही रही थी।

जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय और इसके संघटक कॉलेजों में छात्र-छात्राओं का प्रवेश चल रहा है। इस दौरान यूजी की 6,655 सीटों की तुलना में अब तक 3,975 सीट ही भर पाई हैं। वहीं इस बार आवेदनों की संख्या भी घटकर महज 26 हजार के करीब ही रही थी। राजस्थान विश्वविद्यालय के एडमिशन कन्वीनर प्रो. रामावतार शर्मा ने बताया कि जयपुर के अलग-अलग क्षेत्र में कई बड़े कॉलेज खुल गए हैं। ऐसे में छात्र अपने घर के नजदीक ही एडमिशन लेना प्रेफर करते हैं और अब सब्जेक्ट सलेक्शन के भी कई द्वार खुले हुए हैं। अधिकतर छात्र सामान्य डिग्री कोर्स की बजाय स्किल्ड कोर्स करने में रुचि दिखाते हैं। 

अब यह होगी प्रक्रिया
प्रो. शर्मा ने बताया कि राजस्थान विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश सत्र 2024-25 के लिए महाराजा कॉलेज, महारानी कॉलेज,कॉमर्स  कॉलेज, राजस्थान कॉलेज, सी.सी.टी., बी.पी.ए तथा बी वी एमें प्रवेश की तृतीय वरीयता सूची जारी कर दी है। इसमें आवश्यक दस्तावेज फॉर्म के साथ लाने की सूची सलग्न है। 12 से 13 जुलाई तक दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन होने के बाद उसी दिन दोपहर बाद से दिए गए लिंक ऑनलाइन फीस जमा करा सकेंगे, परन्तु इससे पहले एबीसी-आईडी बनाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को प्रवेश सम्बंधित किसी भी प्रकार की सहायता के लिए सम्बन्धित महाविद्यालय में संपर्क करना होगा। फीस जमा कराने की तिथि 12 से 14 जुलाई रहेगी तथा फीस जमा नहीं होने पर प्रवेश स्वत: निरस्त माना जाएगा। इस तृतीय वरीयता सूची में आए छात्र अगर दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन नहीं करवाते है तथा फीस जमा नहीं करवाते है तो इनको प्रवेश के लिए आगे कोई अवसर नहीं दिया जाएगा।

 

Read More होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत 

 कॉलेज         कुल सीटें खाली सीटें
राजस्थान 1560         843
महारानी      2400   813
कॉमर्स   1500 661
महाराजा     630 226
कुल     6655     2680

 

Post Comment

Comment List

Latest News

होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत  होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत 
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि रंगों...
राहुल गांधी का भाजपा पर हमला : पूरे देश में हो रहे है पेपर लीक, छात्रों के भविष्य के लिए बनाया पद्मव्यूह संकट, राहुल गांधी ने कहा- यह गंभीर समस्या एक सिस्टेमेटिक फेलियर 
ट्रक से 2 लाख रूपए की अवैध शराब बरामद : 105 कार्टून बीयर बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
मुख्यमंत्री की घोषणा से अवधिपार ऋणियों को मुख्यधारा में लाया जा सकेगा, 36 हजार से अधिक ऋणी सदस्यों को मिलेगी राहत : गौतम दक
एयरटेल-जिओ के साथ स्टारलिंक की साझेदारी से जुड़ा है राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल : इससे जुड़ी चिंता का समाधान आवश्यक, जयराम रमेश ने कहा- किसके पास होगा कनेक्टिविटी को चालू या बंद करने का अधिकार
पेयजल-सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना हमारा संकल्प, प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है सरकार : रावत
संस्कृत को बढ़ावा के लिए वेद विद्यालय तथा वैदिक पर्यटन केंद्र खोल रही सरकार, शिक्षण प्रशिक्षण के लिए हम निरंतर कर रहे है प्रयास : दिलावर