वेतन निर्धारण की होगी पुनः गहन जांच, गलती मिलने पर जिम्मेदारी तय होगी

वित्त विभाग के निर्देशों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी

वेतन निर्धारण की होगी पुनः गहन जांच, गलती मिलने पर जिम्मेदारी तय होगी
राजस्थान सहकारी समितियों विभाग के सभी राज्य कार्मिकों के वेतन निर्धारण की दोबारा जांच होगी। रजिस्ट्रार ने संयुक्त जांच दल गठित करने के निर्देश। सेवा पुस्तिका में त्रुटियां मिलने पर तत्काल सुधार करना होगा।

जयपुर। राजस्थान में सहकारी समितियों के विभाग में कार्यरत सभी राज्य कार्मिकों के समय-समय पर किए गए वेतन निर्धारण की पुनः जांच की जाएगी। रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, राजस्थान ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश जारी कर संयुक्त जांच दल गठित करने को कहा है। वित्त विभाग के निर्देशों के आधार पर यह कार्रवाई की जाएगी। निर्देशों के अनुसार प्रत्येक कर्मचारी के वेतन निर्धारण प्रकरण की जांच के लिए स्थापना शाखा को निर्धारित चेकलिस्ट के आधार पर विवरण तैयार करना होगा। कार्यालयाध्यक्ष, वरिष्ठ लेखाकर्मी और स्थापना प्रभारी अधिकारी-कर्मचारी को शामिल कर संयुक्त जांच दल बनाया जाएगा। जांच के बाद चेकलिस्ट पर संबंधित अधिकारियों के हस्ताक्षर भी कराने होंगे। यदि किसी कार्यालय में लेखाकर्मी का पद रिक्त है तो संबंधित संभाग के अन्य खंडीय कार्यालय के लेखाकर्मी से प्रमाणित कराया जा सकेगा।

सेवा पुस्तिका में वेतन निर्धारण से जुड़ी कोई त्रुटि या कमी मिलने पर उसे तत्काल दुरुस्त करना होगा। भविष्य में नियम विरुद्ध वेतन भुगतान सामने आने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की संयुक्त जिम्मेदारी तय कर अतिरिक्त भुगतान की वसूली तथा नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। निर्धारित प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं होने पर सितंबर 2026 के वेतन बिलों का आहरण संभव नहीं होगा और इसकी जिम्मेदारी कार्यालयाध्यक्ष/डीडीओ की होगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया