संजय और ज्योति अग्रवाल फाउंडेशन ने कई शहरों में मेगा रक्तदान शिविर किए आयोजित 

1000 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

संजय और ज्योति अग्रवाल फाउंडेशन ने कई शहरों में मेगा रक्तदान शिविर किए आयोजित 

यह अभियान रेड क्रॉस सोसाइटी, श्री श्याम महोत्सव सेवा समिति, लाइफ ब्लड डोनेशन काउंसिल और सेवा मोब ट्रस्ट जैसी संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किया गया।

जयपुर। संजय और ज्योति अग्रवाल फाउंडेशन (एसजेएफ ) ने एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (एयू एसएफ बी) के सहयोग से दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, इंदौर, रायपुर, अहमदाबाद, जीरकपुर, शाहपुरा, उदयपुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद और जयपुर सहित कई शहरों में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह पहल एसजेएफ और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की समाज सेवा, मानवता के प्रति संवेदनशीलता और रक्तदान के माध्यम से जीवन बचाने के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। पिछले तीन वर्षों की सफ लता को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष का शिविर अपेक्षाओं से बढ़कर रहा। जिसमें 1,000 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। 

यह अभियान रेड क्रॉस सोसाइटी, श्री श्याम महोत्सव सेवा समिति, लाइफ ब्लड डोनेशन काउंसिल और सेवा मोब ट्रस्ट जैसी संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य रक्त संग्रह करना, स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को अंगदान के लिए भी प्रेरित करना था। यह आयोजन संजय और ज्योति अग्रवाल फाउंडेशन के सह-संस्थापक एवं एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के संस्थापक, प्रबंध निदेशक और सीईओ संजय अग्रवाल के 55वें जन्मदिन के अवसर पर किया गया। एसजेएफ  की फाउंडर ट्रस्टी ज्योति अग्रवाल ने कहा कि इस वार्षिक रक्तदान अभियान के माध्यम से हम करुणा और एकजुटता की मिसाल देखते हैं। जहां स्वयंसेवक, डोनर और चिकित्सा पेशेवर मिलकर इस पहल को सफल बनाते हैं। हर साल इस अभियान से जुड़ने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब