बीएड कॉलेज : इंटर्नशिप के लिए किया विद्यालय आवंटन

विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में भाग लें

बीएड कॉलेज : इंटर्नशिप के लिए किया विद्यालय आवंटन

आवंटन में प्रथम चरण के बीएड द्वितीय वर्ष, बीए बीएड/बीएससी बीएड चतुर्थ वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों को 16 सप्ताह के लिया किया गया है। 

जयपुर। बीएड कॉलेजों के विद्यार्थियों की इंटर्नशिप के लिए शिक्षा विभाग ने विद्यालय आवंटन कर दिया है। इसमें विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों के 65868 प्रशिक्षणार्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 65661 को विद्यालयों का आवंटन किया गया। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षक प्रशिक्षणार्थियों के लिए इंटर्नशिप के लिए विद्यालयों का आवंटन किया। आवंटन में प्रथम चरण के बीएड द्वितीय वर्ष, बीए बीएड/बीएससी बीएड चतुर्थ वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों को 16 सप्ताह के लिया किया गया है। 

जिन प्रशिक्षणार्थियों को विद्यालयों का आवंटन नहीं हुआ, उनको पुन: इंटर्नशिप पोर्टल पर गुरुवार से आवेदन करना पड़ेगा। सभी संस्था प्रधान प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति आवश्यक रूप से शाला दर्पण पर करेंगे। उसके बिना पूर्णता प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा सकेगा। मंत्री दिलावर ने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों वास्तव में विद्यालय में जाकर शिक्षण अभ्यास करे एवं विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में भाग लें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण