शाही युगल ने दक्षिण भारतीय परंपरा से लिए फेरे : नेत्रा ने पहना 5 करोड़ का लहंगा, वामसी ने सवा करोड़ की शेरवानी 

होटल लीला से लेक पैलेस तक नाव से पहुंचे बाराती

शाही युगल ने दक्षिण भारतीय परंपरा से लिए फेरे : नेत्रा ने पहना 5 करोड़ का लहंगा, वामसी ने सवा करोड़ की शेरवानी 

पांच करोड़ रुपए के लहंगे में नेत्रा मंटेना और सवा करोड़ की शेरवानी में वामसी गडिराजू ने जैसे ही जगमंदिर में एंट्री ली तो सभी की निगाहें थमी रह गई। सभी ने मोबाइल निकाले और इस पल को कैमरे में कैद करने में जुट गए। विशेष बात यह थी कि शादी समारोह में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ट्रंप जूनियर भी शामिल थे।

उदयपुर। पांच करोड़ रुपए के लहंगे में नेत्रा मंटेना और सवा करोड़ की शेरवानी में वामसी गडिराजू ने जैसे ही जगमंदिर में एंट्री ली तो सभी की निगाहें थमी रह गई। सभी ने मोबाइल निकाले और इस पल को कैमरे में कैद करने में जुट गए। विशेष बात यह थी कि शादी समारोह में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ट्रंप जूनियर भी शामिल थे। अवसर था रविवार को उदयपुर की पिछोला झील में टापू स्थित जगमंदिर में अमेरिकी बिजनेसमैन रामा राजू मंटैना की बेटी नेत्रा मंटेना और वामसी गडिराजू की शाही शादी का। शादी से जुड़ी सारी रस्में 21 नवंबर से जारी थी, रविवार को दोनों दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार सात फेरे लिए।

इससे पूर्व बारातियों को होटल लीला पैलेस से जगमंदिर तक नाव से लाया गया। इस दौरान कई तरह के इंतजाम किए गए थे। फेरे की रस्म के बाद जनाना महल में हुए रिसेप्शन में बॉलीवुड स्टार जेनिफर लोपेज ने वेटिंग फॉर टू-नाइट और ऑन द फ्लोर पर जमकर जलवे बिखेरे। बताया गया कि रविवार देर रात इस शाही शादी ने विराम लिया और अब सोमवार से सभी शाही मेहमानों की रवानगी होगी। बता दें कि 21 व 22 नवंबर को मेहंदी, हल्दी, संगीत और बारात निकासी का कार्यक्रम भी हो गया था, जबकि रविवार को फेरे और रिसेप्शन का आयोजन हुआ।

दोपहर तीन बजे तक हुई रस्में
शाही शादी में रविवार का पूरा दिन शादी की रस्मों में ही गुजरा। सुबह करीब 11 बजे सभी मेहमानों को होटल लीला से जगमंदिर लाया गया। उसके बाद दोपहर 12 बजे तक दूल्हा-दुल्हन को विशेष बोट से जगमंदिर में एंट्री करवाई गई। विदेश से मंगवाए गए फूलों से तैयार लग्न मंडप में एक तरफ जहां गणपति का विशेष मंदिर बनाया गया, वहीं दूसरी तरफ दक्षिण भारतीय संगीत पर प्रस्तुतियां जारी रही। दोपहर 12.45 बजे नव दंपति ने एक-दूसरे को माला पहनाई और सभी से आशीर्वाद लेकर फेरे की रस्में निभाई। इस दौरान ट्रंप जूनियर भी जोधपुरी सूट में अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ नजर आए।

शाम आठ बजे हुआ रिसेप्शन
वैवाहिक रस्मों के बाद मेहमानों और दूल्हा-दुल्हन ने शाम 7 बजे तक विश्राम किया। इसके बाद उन्होंने रिसेप्शन की तैयारियां की। जनाना महल में हुए रिसेप्शन में बॉलीवुड की स्टार जेनिफर लोपेज ने वेटिंग फॉर टू-नाइट, ऑल आई हेव, ऑन द फ्लोर, शकिरा पर प्रस्तुतियां दी। 

Read More अर्हम फाउंडेशन की ओर से आयोजित फाग उत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न, बडी संख्या में महिलाओं ने लिया भाग

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

श्रीगंगानगर में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर मौत श्रीगंगानगर में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर मौत
श्रीविजयनगर में सोमवार रात एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे...
लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम पर गोलियां बरसाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रोहित गोदारा गैंग से निकला कनेक्शन
नेपाल चुनाव: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, बाहरी गतिविधि या अवांछित तत्वों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक
श्याम नगर में 6वीं मंजिल के फ्लैट में भीषण आग, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से बुजुर्ग महिला का रेस्क्यू
सूडान में अज्ञात लोगों ने की 169 लोगों की हत्या : मरने वालो में 79 पुलिस और क्षेत्रों बलों के सदस्य भी शामिल, सेना ने हमलावरों को खदेड़ा
बजट वेबिनार 2026: पीएम मोदी ने भारतीय उद्योग जगत को महामंत्र बनाने का किया आह्वान, कहा-भारत के लिए अवसरों के द्वार खुले
फिलीपींस की चिंता: राष्ट्रपति मार्कोस ने नागरिकों से की घर वापसी की अपील, नागरिकों को घरों के भीतर रहने की दी सलाह