शिविर में खाली पड़ी कुर्सियां देख भड़के वनमंत्री : अधिकारी नहीं दे सके कार्यों का विवरण, समर्थन में उतरे कलक्टर को भी लगाई लताड़

मंत्री ने नाराजगी जता प्रिंटेड सूची लाने को कहा

शिविर में खाली पड़ी कुर्सियां देख भड़के वनमंत्री : अधिकारी नहीं दे सके कार्यों का विवरण, समर्थन में उतरे कलक्टर को भी लगाई लताड़
मंत्री ने कलेक्टर को पास बैठाकर सेवा शिविर के अंतर्गत सीकर में हो रहे कार्यों की सूची मांगी, लेकिन आरओ और एक्सईएन प्रतिभा चौधरी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं। 

सीकर। वन, पर्यावरण एवं जिला प्रभारी मंत्री संजय शर्मा मंगलवार को अचानक बिना सरकारी लवाजमे और एस्कॉर्ट सीधे नगर परिषद पहुंचे और शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया। शिविर में कर्मचारियों की कुर्सियां खाली देखकर प्रभारी मंत्री नाराज हो गए और अधिकारियों को जमकर फ टकार लगाई। प्रभारी मंत्री ने नगर परिषद आयुक्त के बारे में पूछा तो बताया गया कि वे लंच पर गए हैं। इस पर मंत्री ने आयुक्त शशिकांत शर्मा को फोन किया। जिन्होंने बताया कि वे यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के साथ कार्यक्रम में व्यस्त हैं। करीब 20 मिनट बाद कलक्टर मुकुल शर्मा भी नगर परिषद पहुंचे। मंत्री ने कलेक्टर को पास बैठाकर सेवा शिविर के अंतर्गत सीकर में हो रहे कार्यों की सूची मांगी, लेकिन आरओ और एक्सईएन प्रतिभा चौधरी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं। 

आरओ महेश योगी ने मोबाइल में सूची दिखाई, जिस पर मंत्री ने नाराजगी जता प्रिंटेड सूची लाने को कहा। बावजूद इसकेए करीब 10 मिनट तक कोई कर्मचारी सूची उपलब्ध नहीं करा सका। शहर में फेरोकवर और स्ट्रीट लाइट को लेकर पूछे गए सवालों पर भी एक्सईएन जवाब नहीं दे पाईं। जिस पर प्रभारी मंत्री ने उन्हें साइड में खड़े होने के निर्देश दिए। अधिकारियों के पक्ष में कलक्टर के हस्तक्षेप पर प्रभारी मंत्री और अधिक नाराज हो गए और कागज पटकार लगाते नगर परिषद से रवाना हो गए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अब जिले की स्थिति पर कलक्टर ही जवाब देंगे और वे पूरी जानकारी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को देंगे। 

Tags: camp

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी को पहले अपना इस्तीफा देना चाहिए, घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं नेता प्रतिपक्ष: नितिन नवीन राहुल गांधी को पहले अपना इस्तीफा देना चाहिए, घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं नेता प्रतिपक्ष: नितिन नवीन
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा...
जयपुर पीसीसी मुख्यालय में उमड़े कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता, पुष्पांजलि अर्पित कर नवलकिशोर शर्मा को दी श्रद्वांजलि
ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर फिसला रुपया: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ₹96.76 पर पहुंचा, बाजार में मची खलबली
वार्ड-वार स्वच्छता उत्सव का आगाज : वार्ड 112 में उतरी सफाई की पूरी टीम, स्वच्छता की शपथ दिलाकर अभियान की शुरुआत
भारत-घाना मिलकर विकास और रणनीतिक स्वायत्तता की आवाज मजबूत करें, विदेश मंत्री अब्लाक्वा से हुई मुलाकात: जयशंकर
राजस्थान में पुलिस का प्रहार: एक दिन में 2961 टीमों ने चलाया एरिया डोमिनेशन अभियान, 7 हजार से अधिक गिरफ्तार
बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री ऑनलाइन खोजना भी अपराध, साइबर पुलिस की एडवाइजरी