शेखावत ने मोंडियाकल्ट में रखा भारत का मजबूत पक्ष : सांस्कृतिक अधिकारों एवं सांस्कृतिक अर्थव्यवस्था पर की चर्चा, कहा- एआई से सांस्कृतिक विविधता को बचाना होगा 

संयुक्त सांस्कृतिक वर्ष घोषित किया

शेखावत ने मोंडियाकल्ट में रखा भारत का मजबूत पक्ष : सांस्कृतिक अधिकारों एवं सांस्कृतिक अर्थव्यवस्था पर की चर्चा, कहा- एआई से सांस्कृतिक विविधता को बचाना होगा 
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जापान, ऑस्ट्रेलिया और कांगो के मंत्रियों व सचिवों के साथ सांस्कृतिक अधिकारों एवं सांस्कृतिक अर्थव्यवस्था पर चर्चा की।

जोधपुर। सांसद व केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने बार्सिलोना में यूनेस्को की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन मोंडियाकल्ट 2025 में दुनिया के कई देशों के संस्कृति मंत्री और विशेषज्ञ शामिल हुए। सम्मेलन में भारत की ओर से केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने हिस्सा लिया।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जापान, ऑस्ट्रेलिया और कांगो के मंत्रियों व सचिवों के साथ सांस्कृतिक अधिकारों एवं सांस्कृतिक अर्थव्यवस्था पर चर्चा की। शेखावत ने कहा, नई तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस दौर में हमें सांस्कृतिक विविधता को बचाना होगा। शेखावत ने स्पेन के संस्कृति मंत्री एर्नेस्ट उतार्सुन से द्विपक्षीय मुलाकात की। इस दौरान भारत और स्पेन के बीच बड़ा समझौता हुआ। दोनों देशों ने वर्ष 2024-28 सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम पर हस्ताक्षर किए और वर्ष 2026 को भारत-स्पेन संयुक्त सांस्कृतिक वर्ष घोषित किया। 

 

Tags: shekhawat

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित