कथक की महफिल में गूंजेगा शिंजिनी, दो दिन बिखरेगी नृत्य की छटा

आयोजकों ने इस यादगार महफिल का हिस्सा बनने की अपील की

कथक की महफिल में गूंजेगा शिंजिनी, दो दिन बिखरेगी नृत्य की छटा
वार्षिक नृत्य महोत्सव शिंजिनी 14 और 15 नवंबर 2026 को आरआईसी के मुख्य सभागार में सजेगा। दूसरे दिन शाम 5 बजे से मेहा झा द्वारा परिकल्पित एवं नृत्य-संयोजित "आदि शक्ति" के अंश से शुरुआत होगी।

जयपुर। वार्षिक नृत्य महोत्सव शिंजिनी 14 और 15 नवंबर 2026 को आरआईसी के मुख्य सभागार में सजेगा। पहले दिन शाम 6 बजे से फेमिना शर्मा अपने शिष्यों के साथ कथक की प्रस्तुति देंगी, जबकि अतिथि कलाकार कोलीना शक्ति ओडिसी की मनमोहक छटा बिखेरेंगी। दूसरे दिन शाम 5 बजे से मेहा झा द्वारा परिकल्पित एवं नृत्य-संयोजित "आदि शक्ति" के अंश से शुरुआत होगी।

इसके बाद शिष्या मेहा झा कसलीवाल और गुरु रानी खानम की अलग-अलग एकल प्रस्तुतियां होंगी। समापन गुरु-शिष्य परंपरा की बेमिसाल विरासत को समर्पित युगल नृत्य से होगा। आयोजकों ने कला प्रेमियों से इस यादगार महफिल का हिस्सा बनने की अपील की है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन का प्रवर्तन अधिकारी एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार जयपुर में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन का प्रवर्तन अधिकारी एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के प्रवर्तन अधिकारी सोनू मौर्य को एक लाख...
ईरान ने खोला होर्मुज का रास्ता : बिना रोक-टोक गुजर सकेंगे भारतीय जहाज, चीन के लिए भी खोले दरवाजे
1 लाख रुपये की रिश्वत लेते ईपीएफओ का प्रवर्तन अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
शिकार का चस्का : मुर्गियां खाकर इतना मोटा हुआ बाज कि उड़ना भूला, मुर्गीखाने को बना लिया था अपना भोजनालय
सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर जयपुर में होगा भव्य आयोजन, विकास की तेज गति और हमारी नीति से युवाओं को कराएं रूबरू 
अमेरिका के चुनाव से भारत की सियासत तक गूंजा संदेश, वेणुगोपाल ने किसे दी चुनौती?
रैखिक अवसंरचना परियोजनाओं की बाधाएं दूर करने के लिए बनेगा साझा ट्रैकर, मुख्य सचिव ने समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर