एसआई भर्ती पेपर लीक मामला : जयपुर के सेंटर से लीक हुआ था पेपर, सेंटर सुप्रिटेंडेंट गिरफ्तार        

मंत्री किरोड़ी बोले- पेपर रद्द करने को लेकर सरकार से बात की जाएगी

एसआई भर्ती पेपर लीक मामला : जयपुर के सेंटर से लीक हुआ था पेपर, सेंटर सुप्रिटेंडेंट गिरफ्तार        
पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर मीणा ने एसओजी के अधिकारियों से पूरी जानकारी ली और आगे सख्त कार्रवाई करने की बात कही।

जयपुर। प्रदेश में लीक हुए पेपरों के मामले में सरकार और एसओजी पूरी तरह सख्त रवैया अपने हुए हैं। पेपर लीक के मामले को लेकर कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के ऑफिस पहुंचे।

पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर मीणा ने एसओजी के अधिकारियों से पूरी जानकारी ली और आगे सख्त कार्रवाई करने की बात कही। वही एडीजी एसओजी वीके सिंह ने कहा की जयपुर में जिन सेंटर से पेपर लीक हुआ था वहां के सेंटर सुपरिंटेंडेंट को गिरफ्तार कर लिया गया है। पेपर जयपुर के हसनपुरा स्थित एक सेंटर से लीक हुआ था आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि उनके पास कहीं ऐसे सबूत हैं जिनसे खुलासा होता है कि पेपर लीक करने में आरपीएससी के किन-किन लोगों ने सहयोग किया था। मीणा ने कहा कि एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर पेपर रद्द करने को लेकर सरकार से बात की जाएगी।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आरबीआई का रविवार को बैंक खोलने का आदेश वापस लेने की मांग, बैंक यूनियन नेता- 5-डे बैंकिंग लागू करने के बजाय कर्मचारियों का साप्ताहिक अवकाश खत्म करना अनुचित आरबीआई का रविवार को बैंक खोलने का आदेश वापस लेने की मांग, बैंक यूनियन नेता- 5-डे बैंकिंग लागू करने के बजाय कर्मचारियों का साप्ताहिक अवकाश खत्म करना अनुचित
28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित बैंक हड़ताल के बीच 27 सितंबर रविवार को बैंक शाखाएं खोलने के निर्देश का...
जमुई और समस्तीपुर की घटनाओं पर राजद ने उठाए सवाल, एजाज अहमद बोले- बिहार में कानून-व्यवस्था पर चिंता जरूरी
ट्रंप के साथ नई बैठक के लिए तैयार है पुतिन, शांतिपूर्ण बातचीत करने के लिए रूस तैयार
युवा कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुरू की राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन याचिका, चुनावी पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर उठाए सवाल
एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान, औषधीय पौधे रोपे
गांव की सरकार का गणित: जोधपुर में सबसे ज्यादा 649 ग्राम पंचायतें, खैरथल-तिजारा में सबसे कम 180, 14,403 ग्राम पंचायतों में होगी गांव की सरकार ; करीब 1.31 लाख वार्ड पंच चुनेंगे ग्रामीण
उम्मेद क्लब में थल सेना प्रदर्शनी, हथियारों ने बढ़ाया युवाओं का जोश