Weather Update : मानसून की विदाई के बीच राजस्थान में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, बाड़मेर में पारा 42.4 डिग्री

उदयपुर में 36 डिग्री तापमान रिकॉर्ड  

Weather Update : मानसून की विदाई के बीच राजस्थान में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, बाड़मेर में पारा 42.4 डिग्री
राजस्थान में मानसून की विदाई के बीच गर्मी ने जोर पकड़ा। बाड़मेर में तापमान 42.4 डिग्री पहुंचा, सितंबर में 10 साल का सर्वाधिक। जोधपुर में 40.6 और उदयपुर में 36 डिग्री तापमान दर्ज। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हवाओं से तापमान बढ़ा।

जयपुर। राजस्थान से मानसून की पूरी तरह विदाई अभी नहीं हुई है, लेकिन प्रदेश में गर्मी ने अचानक जोर पकड़ लिया है। बुधवार को पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया। बाड़मेर में पारा 42.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो पिछले 10 साल में सितंबर का सर्वाधिक तापमान है। तेज गर्म हवाओं के चलते बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर में गर्मी का असर बढ़ा है। जोधपुर में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो वर्ष 2016 के बाद सितंबर का सबसे अधिक तापमान है। इसी तरह उदयपुर में 36 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो वर्ष 2017 के बाद सितंबर का सर्वाधिक तापमान रहा। पश्चिमी हवाओं से बढ़ा तापमान मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी जिलों से मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही मजबूत पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिनके प्रभाव से तापमान में अचानक बढ़ोतरी हुई है।

बंगाल की खाड़ी में बना मजबूत डिप्रेशन सिस्टम भी पश्चिमी हवाओं के कारण राजस्थान तक प्रभावी रूप से नहीं पहुंच पा रहा है। इसका असर मध्यप्रदेश के पश्चिमी हिस्सों तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक प्रदेश में गर्मी का असर बने रहने का अनुमान जताया है। पश्चिमी राजस्थान के साथ पूर्वी हिस्सों में भी दिन के समय तेज गर्मी रहने की संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

गांव की सरकार का गणित: जोधपुर में सबसे ज्यादा 649 ग्राम पंचायतें, खैरथल-तिजारा में सबसे कम 180, 14,403 ग्राम पंचायतों में होगी गांव की सरकार ; करीब 1.31 लाख वार्ड पंच चुनेंगे ग्रामीण गांव की सरकार का गणित: जोधपुर में सबसे ज्यादा 649 ग्राम पंचायतें, खैरथल-तिजारा में सबसे कम 180, 14,403 ग्राम पंचायतों में होगी गांव की सरकार ; करीब 1.31 लाख वार्ड पंच चुनेंगे ग्रामीण
राजस्थान की 14,403 ग्राम पंचायतों और 1.31 लाख वार्ड पंच पदों के लिए उपखंड स्तर पर आरक्षण की लॉटरी निकाली...
उम्मेद क्लब में थल सेना प्रदर्शनी, हथियारों ने बढ़ाया युवाओं का जोश
जालौन में 25 सितंबर को किसान पंचायत करेंगे राकेश टिकैत, अतिवृष्टि मुआवजे समेत किसानों की कई समस्याएं उठेंगी
चुनाव आयोग कार्यालय का कांग्रेस 28 सितंबर को करेगी घेराव, अगले दिन सभी जिलों में करेगी प्रदर्शन
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का बड़ा ऐलान, 48 घंटे में इस्तीफा नहीं तो देशव्यापी आंदोलन होगा
जापान में सजा राजस्थान का रंग, टोक्यो में राजस्थान पर्यटन पवेलियन का उद्घाटन
ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में नौ लोगों की मौत, PM Modi ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा