उम्मेद क्लब में थल सेना प्रदर्शनी, हथियारों ने बढ़ाया युवाओं का जोश

आधुनिक सैन्य तकनीक और हथियारों को करीब से देखने उमड़ी शहरवासियों की भीड़

उम्मेद क्लब में थल सेना प्रदर्शनी, हथियारों ने बढ़ाया युवाओं का जोश
रन फॉर नेशन के लिए 1,328 पंजीयन, 21 किमी में 315 और 10 किमी में 532 रजिस्ट्रेशन।

कोटा। उम्मेद क्लब भवन के गार्डन एरिया में आयोजित थल सेना की एनीमेशन एवं हथियार प्रदर्शनी में आधुनिक सैन्य तकनीक और हथियारों को देखने के लिए शहरवासियों और युवाओं की भीड़ उमड़ी। प्रदर्शनी में भारतीय सेना की कार्यप्रणाली, आधुनिक संचार प्रणाली और सैन्य क्षमता से जुड़ी तकनीकों की जानकारी दी गई। प्रदर्शनी में 81 एमएम मोर्टार, हैंड-हेल्ड थर्मल इमेजर (HHTI) और बैटलफील्ड सर्विलांस रडार (BFSR) जैसे उपकरण प्रदर्शित किए गए। इनके माध्यम से सेना दुर्गम परिस्थितियों में निगरानी और लक्ष्य की पहचान किस तरह करती है, इसकी जानकारी दर्शकों को दी गई। सैन्य तकनीक की बारीकियां जानकर युवा उत्साहित नजर आए। प्रदर्शनी देखने पहुंचे 10 वर्षीय गिरी सिंह जादौन ने कहा कि प्रदर्शनी में आकर उन्हें काफी कुछ नया सीखने को मिला। उन्होंने भविष्य में भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा करने की इच्छा भी जताई।

रन फॉर नेशन के लिए बढ़ा उत्साह
प्रदर्शनी स्थल पर आयोजित आगामी दौड़ एवं मैराथन के लिए पंजीयन भी जारी है। अब तक 21 किलोमीटर के लिए 315, 10 किलोमीटर के लिए 532 और 3 किलोमीटर के लिए 481 लोगों ने पंजीयन कराया है। कुल 1,328 पंजीयन हो चुके हैं। पंजीकृत प्रतिभागियों को टी-शर्ट और बैच दिए जा रहे हैं।

हथियारों ने खींचा ध्यान
प्रदर्शनी में 9 एमएम पिस्टल, साको TRG-42 स्नाइपर राइफल, 5.56 एमएम इंसास लाइट मशीन गन और 84 एमएम रॉकेट लॉन्चर एमके-2 सहित विभिन्न सैन्य हथियार प्रदर्शित किए गए। युवाओं ने सेना के अधिकारियों और जवानों से हथियारों एवं सैन्य तकनीक से जुड़े सवाल पूछे और जानकारी ली।

Post Comment

Comment List

Latest News

युवा कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुरू की राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन याचिका, चुनावी पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर उठाए सवाल युवा कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुरू की राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन याचिका, चुनावी पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर उठाए सवाल
भारतीय युवा कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन नागरिक याचिका शुरू की है। युवा कांग्रेस...
एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान, औषधीय पौधे रोपे
गांव की सरकार का गणित: जोधपुर में सबसे ज्यादा 649 ग्राम पंचायतें, खैरथल-तिजारा में सबसे कम 180, 14,403 ग्राम पंचायतों में होगी गांव की सरकार ; करीब 1.31 लाख वार्ड पंच चुनेंगे ग्रामीण
उम्मेद क्लब में थल सेना प्रदर्शनी, हथियारों ने बढ़ाया युवाओं का जोश
जालौन में 25 सितंबर को किसान पंचायत करेंगे राकेश टिकैत, अतिवृष्टि मुआवजे समेत किसानों की कई समस्याएं उठेंगी
चुनाव आयोग कार्यालय का कांग्रेस 28 सितंबर को करेगी घेराव, अगले दिन सभी जिलों में करेगी प्रदर्शन
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का बड़ा ऐलान, 48 घंटे में इस्तीफा नहीं तो देशव्यापी आंदोलन होगा