महापौर की कुर्सी के लिए कल होगा मतदान, पार्षदों को लाने होंगे तीन दस्तावेज

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान

महापौर की कुर्सी के लिए कल होगा मतदान, पार्षदों को लाने होंगे तीन दस्तावेज
जयपुर नगर निगम महापौर चुनाव के लिए शुक्रवार को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मतदान। मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। पार्षदों को फोटोयुक्त पहचान-पत्र, शपथ-पत्र और निर्वाचन प्रमाण-पत्र लाना अनिवार्य। निगम में 150 पार्षद, 78 बीजेपी, 57 कांग्रेस और 15 निर्दलीय शामिल।

जयपुर। नगर निगम जयपुर के महापौर पद के लिए चुनावी प्रक्रिया अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है। महापौर पद के निर्वाचन के लिए शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी और परिणाम घोषित किया जाएगा।

रिटर्निंग अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि मतदान में भाग लेने वाले नगर निगम जयपुर के सभी निर्वाचित पार्षदों के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य किया गया है। पार्षदों को मतदान केंद्र पर फोटोयुक्त पहचान-पत्र, शपथ प्रमाण-पत्र तथा निर्वाचन प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा।

प्रशासन की ओर से निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। मतदान के दौरान केवल निर्धारित प्रक्रिया के तहत पात्र निर्वाचित पार्षद ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

महापौर चुनाव को लेकर नगर निगम में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। मतदान के बाद होने वाली मतगणना से महापौर पद के लिए तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। प्रशासन ने सभी निर्वाचित पार्षदों से निर्धारित समय पर पहुंचने और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की है। नगर निगम जयपुर में कुल 150 पार्षद है, इसमें 78 बीजेपी, 57 कांग्रेस और 15 निर्दलीय पार्षद है।

Read More राज्य में दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन शुरू, शिक्षकों की समस्याओं पर मंथन

Post Comment

Comment List

Latest News

उम्मेद क्लब में थल सेना प्रदर्शनी, हथियारों ने बढ़ाया युवाओं का जोश उम्मेद क्लब में थल सेना प्रदर्शनी, हथियारों ने बढ़ाया युवाओं का जोश
रन फॉर नेशन के लिए 1,328 पंजीयन, 21 किमी में 315 और 10 किमी में 532 रजिस्ट्रेशन।
जालौन में 25 सितंबर को किसान पंचायत करेंगे राकेश टिकैत, अतिवृष्टि मुआवजे समेत किसानों की कई समस्याएं उठेंगी
चुनाव आयोग कार्यालय का कांग्रेस 28 सितंबर को करेगी घेराव, अगले दिन सभी जिलों में करेगी प्रदर्शन
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का बड़ा ऐलान, 48 घंटे में इस्तीफा नहीं तो देशव्यापी आंदोलन होगा
जापान में सजा राजस्थान का रंग, टोक्यो में राजस्थान पर्यटन पवेलियन का उद्घाटन
ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में नौ लोगों की मौत, PM Modi ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा
Weather Update : मानसून की विदाई के बीच राजस्थान में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, बाड़मेर में पारा 42.4 डिग्री