अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 18.11 करोड़ की लागत से निखरेगा सीकर रेलवे स्टेशन, मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं

पुनर्विकास के बाद स्टेशन की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 18.11 करोड़ की लागत से निखरेगा सीकर रेलवे स्टेशन, मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं
उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के तहत अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत सीकर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य तेजी से जारी है।

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के तहत अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत सीकर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य तेजी से जारी है। लगभग 18.11 करोड़ रुपए की लागत से विकसित हो रहा यह स्टेशन यात्रियों को नई, आधुनिक और सुलभ सुविधाओं से सुसज्जित करेगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पूजा मित्तल ने बताया कि पुनर्विकास के बाद स्टेशन की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। स्टेशन पर यात्रियों के लिए अलग प्रवेश और निकास मार्ग, सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण, दोपहिया और चौपहिया वाहनों की अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था, महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग शौचालय तथा वातानुकूलित प्रतीक्षा कक्ष की सुविधा उपलब्ध होगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए कोच इंडिकेशन बोर्ड, एकीकृत सूचना प्रणाली, एलईडी लाइटिंग, बुकिंग कार्यालय का आधुनिकीकरण, टिकट वेंडिंग मशीन, और फूड प्लाजा जैसी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। साथ ही दिव्यांगजन के लिए रैंप, आरक्षित पार्किंग, लिफ्ट और ब्रेल साइनेज की सुविधा भी जोड़ी जा रही है।

स्टेशन की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और पीए सिस्टम का विस्तार किया जा रहा है, जबकि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए परिसर में हरित क्षेत्र और स्थानीय प्रजातियों का रोपण किया जाएगा।

Read More जयपुर डेयरी ने बढ़ाया दूध का खरीद मूल्य, दुग्ध उत्पादकों को मिलेगा अतिरिक्त लाभ

स्थानीय पहचान को सहेजते हुए स्टेशन के प्रवेश द्वारों में सीकर के ऐतिहासिक सात ‘पोलों’ की झलक और स्थानीय कला, भित्ति चित्र व मिट्टी की कारीगरी को शामिल किया जा रहा है। पुनर्विकास के बाद सीकर स्टेशन न केवल यात्रियों के लिए सुविधाजनक होगा, बल्कि स्थानीय संस्कृति और आधुनिकता का अद्भुत संगम भी बनेगा।

Read More विदेशी इन्फ्लुएंसर्स ने जंतर-मंतर पर जताया उत्साह, ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में 36 विदेशी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स ने लिया हिस्सा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया