SIR और चुनाव सुधारों पर विधानसभा में बहस को लेकर सत्ता–विपक्ष आमने-सामने, अध्यक्ष लेंगे विशेषज्ञों से राय

कानूनी विशेषज्ञों और लोकसभा से परामर्श लेकर अंतिम निर्णय

SIR और चुनाव सुधारों पर विधानसभा में बहस को लेकर सत्ता–विपक्ष आमने-सामने, अध्यक्ष लेंगे विशेषज्ञों से राय

विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार को पुनः शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने चुनाव सुधारों और SIR के मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत द्वारा पर्ची के माध्यम से उठाए गए SIR के मुद्दे पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने आपत्ति जताई, जो उचित नहीं थी।

जयपुर। विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार को पुनः शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने चुनाव सुधारों और SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत द्वारा पर्ची के माध्यम से उठाए गए SIR के मुद्दे पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने आपत्ति जताई, जो उचित नहीं थी। जूली ने सुझाव दिया कि जैसे लोकसभा में निर्वाचन सुधारों पर चर्चा हुई, उसी तरह विधानसभा में भी आधे घंटे का समय तय कर इस विषय पर चर्चा कराई जानी चाहिए। इस पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है। संसद में भी SIR पर अलग से चर्चा नहीं हुई, बल्कि केवल चुनाव सुधारों पर चर्चा हुई थी। उन्होंने कहा कि संसदीय और विधानसभा चुनावों से जुड़े कानून और संविधान संशोधन का अधिकार संसद को है, इसमें राज्य सरकार की कोई भूमिका नहीं होती।

इसलिए विधानसभा के पटल पर लोकसभा और विधानसभा चुनाव सुधारों पर चर्चा नहीं की जा सकती। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यदि पंचायती राज या नगर निकाय चुनावों के सुधारों पर चर्चा करनी हो, तो विधानसभा में इस पर विचार संभव है, क्योंकि उनके नियम राज्य बनाता है। इसके जवाब में टीकाराम जूली ने कहा कि पंचायती राज और नगर निकाय चुनाव भी राजस्थान में होने हैं, इसलिए उन्हीं विषयों पर चर्चा कर ली जाएगी। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि विधि मंत्री और नेता प्रतिपक्ष की बातें उनके संज्ञान में आ गई हैं। इस विषय पर कानूनी विशेषज्ञों और लोकसभा से परामर्श लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
एमआई रोड व्यापार मंडल की बैठक में बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए रोडमैप बनाने का निर्णय। पार्किंग, साफ-सफाई,...
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह
राजस्थान में पुलिसकर्मियों को तोहफा: मेस भत्ते में बढ़ोतरी, 1 अप्रैल 2026 से मिलेगा मिलेगा लाभ
पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की दिशा में बड़ा कदम : आरएसी में लगा मेगा सुपर स्पेशियलिटी हेल्थ कैंप, 400 से अधिक पुलिसकर्मियों और परिजनों का किया चेकअप
समलैंगिक संबंधों पर सेनेगल संसद का कड़ा रूख: सजा को दोगुना करने वाला विधेयक पारित, राष्ट्रपति बासिरौ की मंजूरी बाकी