बोलेरो से आए छह बदमाश, शटर तोड़कर चांदी का सामान चुरा ले गए

बदमाशों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई

बोलेरो से आए छह बदमाश, शटर तोड़कर चांदी का सामान चुरा ले गए
कालवाड़ थाना इलाके के रामकुई इलाके में बोलेरो से आए बदमाशों ने लक्ष्मी ज्वैलर्स का ताला तोड़कर चांदी का सामान चुरा ले जाने का मामला सामने आया हैं।

जयपुर। कालवाड़ थाना इलाके के रामकुई इलाके में बोलेरो से आए बदमाशों ने लक्ष्मी ज्वैलर्स का ताला तोड़कर चांदी का सामान चुरा ले जाने का मामला सामने आया हैं। बदमाशों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बदमाश महज छह मिनट में ही दुकान को साफ कर चले गए। पीड़ित कैलाश कुमावत ने रिपोर्ट में बताया कि रात रोज की तरह शॉप मंगल कर अपने घर चले गए। देर रात बदमाशों ने चोरी की नीयत से ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया। शटर तोड़कर घुसे बदमाश शॉप की अलमारी में रखी कच्ची चांदी स्क्रेप चोरी कर ले गए। सुबह पड़ोसी दुकानदारों ने शटर टूटे देख ज्वेलर कैलाश कुमावत को सूचना दी। 

रात 2.53 बजे आए, छह बदमाश :

पुलिस ने जब फुटेज खंगाले तो पता चला कि रात 2.53 बजे बोलेरो गाड़ी से छह बदमाश आए। दो बदमाश शॉप से कुछ दूरी पर खड़े होकर निगरानी रखते रहे। चार बदमाशों ने नकब के जरिए शॉप का शटर तोड़कर सामान चुरा लिया। पीड़ित ने बताया कि चांदी की स्क्रेप चोरी हो गई। थानाधिकारी कविता शर्मा ने बताया कि पुलिस चोरों का सुराग लगा रही हैं। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

"मन की बात" में पीएम मोदी का बड़ा बयान: निजी भागीदारी से अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत ने रचा नया इतिहास, विक्रम-1 बना मिसाल "मन की बात" में पीएम मोदी का बड़ा बयान: निजी भागीदारी से अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत ने रचा नया इतिहास, विक्रम-1 बना मिसाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में भारत के बढ़ते अंतरिक्ष और वैज्ञानिक सामर्थ्य की प्रशंसा की। उन्होंने...
राजस्थान में दो साइबर ठग गिरफ्तार, परिचित बनकर देते थे वारदात को अंजाम
यूरोप की परमाणु नीति पर रूस का तीखा हमला, कहा- सुरक्षा नहीं, बल्कि परमाणु शक्तियों के बीच टकराव का खतरा बढ़ा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा, बोले- विदेशी ताकतों के भारत विरोधी मंसूबे पूरी तरह नाकाम हुए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सचिन पायलट का बड़ा बयान, बोले- युवाओं की जीत हुई, छात्रों की आवाज आखिरकार सुनी गई
कैथेटर तकनीक से जटिल हृदय रोगों का इलाज संभव, एक्सपर्ट्स ने सिखाई दुर्लभ एंजियोप्लास्टी 
भिंड में दिल दहला देने वाला हादसा: गुटखा थूकने के लिए खोला कार का दरवाजा, मासूम सड़क पर गिरा, पहिए से कुचलकर मौत