SMS Hospital Plasma Case: डॉ. बगरहट्टा, डॉ. अचंल सहित 4 डॉक्टरों को नोटिस, 6 अन्य चिकित्साकर्मियों पर कार्रवाई शुरू

चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने गंभीरता से लेते हुए जांच करवाई

SMS Hospital Plasma Case: डॉ. बगरहट्टा, डॉ. अचंल सहित 4 डॉक्टरों को नोटिस, 6 अन्य चिकित्साकर्मियों पर कार्रवाई शुरू

टेक्नीकल सुपरवाइजर प्रभु सिंह मण्डीवाल व अमित भारद्वाज तथा टेक्नीशियन राजकुमार जैन एवं कृष्ण गोपाल अग्रवाल पर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं। 

जयपुर। सवाई मानसिंह अस्पताल के ब्लड बैंक में प्लाज्मा खराब होने के प्रकरण में जांच दल की रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार ने 4 चिकित्सा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जांच में दोषी 6 अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए चिकित्सा विभाग को पत्र लिखकर निर्देशित किया गया है।  

एसीएस शुभ्रा सिंह ने बताया कि प्रकरण को चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने गंभीरता से लेते हुए जांच करवाई थी। जांच दल की रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. राजीव बगरहट्टा, पूर्व अधीक्षक डॉ.अचल शर्मा, आचार्य आईएचटीएम डॉ. प्रमेन्द्र पचौरी एवं ट्रोमा सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. अनुराग धाकड़ को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिवस में स्पष्टीकरण मांगा गया है। इन अधिकारियों को प्लाज्मा के रखरखाव में लापरवाही, अनियमितता एवं पर्यवेक्षणीय लापरवाही के लिए दोषी माना गया है। चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश चंद्र गोयल एवं डॉ. अखिलेश कुमार को दोषी मानते हुए चिकित्सा विभाग में कार्रवाई शुरू भी हो गई है। 
टेक्नीकल सुपरवाइजर प्रभु सिंह मण्डीवाल व अमित भारद्वाज तथा टेक्नीशियन राजकुमार जैन एवं कृष्ण गोपाल अग्रवाल पर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर