जेई पेपर लीक का खुलासा, लाखों में सॉल्व पेपर बेचने वाले गिरोह पर एसओजी का शिकंजा

पेपर माफिया से जुड़े नेटवर्क की परतें खुल रहीं

जेई पेपर लीक का खुलासा, लाखों में सॉल्व पेपर बेचने वाले गिरोह पर एसओजी का शिकंजा
राजस्थान की बहुचर्चित कनिष्ठ अभियंता संयुक्त भर्ती परीक्षा-2020 के पेपर लीक मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि परीक्षा से पहले सॉल्व प्रश्नपत्र पेपर माफिया के जरिए अभ्यर्थियों तक पहुंचाया गया और इसके बदले प्रत्येक अभ्यर्थी से 15-15 लाख रुपए वसूले।

जयपुर। राजस्थान की बहुचर्चित कनिष्ठ अभियंता (जेई) संयुक्त भर्ती परीक्षा-2020 के पेपर लीक मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि परीक्षा से पहले सॉल्व प्रश्नपत्र पेपर माफिया के जरिए अभ्यर्थियों तक पहुंचाया गया और इसके बदले प्रत्येक अभ्यर्थी से 15-15 लाख रुपए वसूले गए। एसओजी अब पूरे नेटवर्क  की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। एडीजी एसओजी विशाल बंसल ने बताया कि वर्ष 2020 में आयोजित जेई संयुक्त भर्ती परीक्षा निरस्त होने के बाद 12 सितंबर 2021 को पुनर्परीक्षा कराई गई थी। जांच के दौरान यह सामने आया कि इस पुनर्परीक्षा का प्रश्नपत्र भी परीक्षा से पहले ही लीक हो गया था। इसी आधार पर 19 जनवरी को एसओजी थाने में नया मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी हर्षवर्धन कुमार मीणा उर्फ  बबलू मीणा (41) सालिमपुर महुआ दौसा हाल गोबर्धन वाटिका दौसा ने पेपर माफिया से पहले ही सॉल्व पेपर हासिल कर लिया था। इसके बाद उसने अपने सहयोगियों रिंकू कुमार शर्मा (38) डेरा की ढ़ाणी टोरडा सिकंदरा दौसा हाल लवकुश नगर दौसा और लोकेश शर्मा (50) कृष्णा नगर भरतपुर हाल करणी नगर आगरा रोड दौसा के माध्यम से कई अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया। इसके एवज में प्रत्येक अभ्यर्थी से करीब 15-15 लाख रुपए लिए गए। एसओजी ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पेपर लीक नेटवर्क  से जुड़े अन्य लोगों के नाम और महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है। एजेंसी अब इस पूरे रैकेट की वित्तीय लेन-देन और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।


 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रिक्स 2026 : भारत-रूस के बीच एसएमआर, एस-400 में देरी, एआई और रेयर अर्थ पर होगी चर्चा ब्रिक्स 2026 : भारत-रूस के बीच एसएमआर, एस-400 में देरी, एआई और रेयर अर्थ पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आगामी बैठक में छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों, नए परमाणु बिजली संयंत्र, एस-400...
राजस्थान में अनुपूरक बजट राशि खर्च करने के निर्देश, केंद्रीय योजनाओं में मंजूरी के बाद ही धनराशि खर्च होगी
जयपुर पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स, पारम्परिक अंदाज में पर्यटकों का स्वागत
अशोक सिद्धार्थ का मायावती को पत्र, कहा-'आपके आदेश से बढ़कर मेरे लिए कुछ नहीं', मायावती को बताया राजनीतिक गुरू
फिलीपींस में दर्दनाक हादसा: नौका में आग लगने से 5 लोगों की मौत, 87 लापता; बचाव और राहत कार्य जारी
भारत, वैश्विक व्यापार में महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों के लिए मौके बढ़ाने हेतु ब्रिक्स सहयोगियों के साथ मिलकर काम करेगा : पीयूष गोयल
ट्रंप का बड़ा ऐलान, बोले- होर्मुज जलडमरूमध्य अब कहलाएगा ट्रंप जलडमरूमध्य, ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका जीत रहा है