हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन

मां वाउचर योजना से मिली राहत

हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जयपुर जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में गर्भवती महिलाओं की सघन प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच की गई। डॉक्टरों ने हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान कर उपचार और परामर्श दिया। मां वाउचर योजना के जरिए निःशुल्क सोनोग्राफी वाउचर और एनीमिया से पीड़ित महिलाओं को एफसीएम इंजेक्शन दिए गए।

जयपुर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मंगलवार को जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में गर्भवती महिलाओं की सघन प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने एएनसी जांच के दौरान हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान कर आवश्यक उपचार, परामर्श और फॉलोअप सुनिश्चित किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि अभियान का उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान जटिलताओं की समय पर पहचान कर सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करना है। 

पात्र गर्भवतियों को मां वाउचर योजना के तहत निःशुल्क सोनोग्राफी वाउचर दिए गए। वहीं एनीमिया से पीड़ित महिलाओं को फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज (एफसीएम) इंजेक्शन लगाए गए। आरसीएचओ डॉ. महेश चौधरी ने बताया कि जांच के दौरान रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, रक्त शर्करा, वजन, मूत्र, एचआईवी, भ्रूण की हृदय गति समेत आवश्यक जांचें की गईं। गर्भवतियों को पौष्टिक आहार, आयरन-फोलिक एसिड के सेवन, खतरे के लक्षणों, संस्थागत प्रसव, नवजात देखभाल, जन्म के एक घंटे में स्तनपान शुरू कराने और छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने सहित प्रसवोत्तर देखभाल एवं परिवार नियोजन की जानकारी भी दी गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर