जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी

सिटी पैलेस, हवा महल और आमेर महल का भ्रमण करेंगे विदेशी प्रतिनिधि

जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
ब्रिक्स 2026 के तहत जयपुर 19 से 22 अगस्त तक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन गतिविधियों का केंद्र बनेगा। दूसरी टूरिज्म वर्किंग ग्रुप बैठक और पहली ब्रिक्स टूरिज्म मिनिस्टर्स मीटिंग, सदस्य देशों के प्रतिनिधि व मंत्री शामिल। 19 अगस्त को बैठक में जीरो ड्राफ्ट पर चर्चा।

जयपुर। ब्रिक्स 2026 के तहत जयपुर 19 से 22 अगस्त तक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है। यहां दूसरी टूरिज्म वर्किंग ग्रुप बैठक और पहली ब्रिक्स टूरिज्म मिनिस्टर्स मीटिंग आयोजित होगी। इन बैठकों में ब्रिक्स सदस्य देशों के पर्यटन प्रतिनिधि और मंत्री हिस्सा लेंगे। 19 अगस्त से शुरू होगी टूरिज्म वर्किंग ग्रुप बैठक 19 अगस्त को टूरिज्म वर्किंग ग्रुप बैठक की शुरुआत पंजीकरण और ग्रुप फोटो के साथ होगी। उद्घाटन सत्र में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के चेयर की ओर से स्वागत संबोधन होगा। इसके बाद ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात के प्रतिनिधि अपने विचार रखेंगे।

बैठक में जीरो ड्राफ्ट पर चर्चा और उसे अंतिम रूप देने के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी होंगी। रात में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की ओर से डिनर आयोजित किया जाएगा। विदेशी मेहमान देखेंगे जयपुर की विरासत 20 अगस्त को प्रतिनिधियों के लिए तकनीकी भ्रमण रखा गया है। सुबह 10 से 12 बजे तक सिटी पैलेस एवं म्यूजियम और हवा महल का दौरा होगा। दोपहर में होटल में लंच एवं विश्राम के बाद शाम 4 से 6 बजे तक आमेर महल का भ्रमण कराया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वोटर लिस्ट में बदलावों का पूरा डेटा सार्वजनिक करने की मांग, SIR विवाद के बीच कांग्रेस ने रखीं 5 मांगें वोटर लिस्ट में बदलावों का पूरा डेटा सार्वजनिक करने की मांग, SIR विवाद के बीच कांग्रेस ने रखीं 5 मांगें
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और फॉर्म-6 के नियमों...
परिवहन विभाग : दूसरे बजट मद से बिल आहरित करने पर जताई आपत्ति, नियमों की अवहेलना पर होगी कार्रवाई
राजस्थान रोडवेज के 63वें स्थापना दिवस पर होगा सम्मान समारोह, श्रेष्ठ परिणाम और डीजल औसत वाले डिपो-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान
केंद्र-राज्यों के बीच बनेगा मजबूत समन्वय, हर माह ऑनलाइन बैठक और साप्ताहिक स्तर पर होगी कृषि समीक्षा : चौहान
एशियाई खेल में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने पर राज्यपाल बागडे ने नीरू ढांडा को बधाई दी
नेपाल में भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन का कहर: 21 लोगों की मौत, 1500 से अधिक विस्थापित
‘राम अमीरों के और शिव गरीबों के भगवान’, रेवंत रेड्डी के बयान पर विहिप के विनोद बंसल का पलटवार