सोनिया गांधी ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन 

राज्यसभा सांसद का पर्चा दाखिल किया है

सोनिया गांधी ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन 

डोटासरा ने संबोधन करते हुए कहा कि राजस्थान के लिए सौभाग्य की बात है कि सोनिया गांधी ने यहां से राज्यसभा सांसद का पर्चा दाखिल किया है।

जयपुर। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान विधानसभा में राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में नामांनक भरा। संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी, कांग्रेस महासचिव वसचिन पायलट सहित सभी कांग्रेस विधायक और नेता इस दौरान मौजूद रहे। सोनिया गांधी की तरफ से नामांकन पत्र के तीन सेट दाखिल किए गए। इससे पहले हुई बैठक में गहलोत, जूली और डोटासरा ने संबोधन करते हुए कहा कि राजस्थान के लिए सौभाग्य की बात है कि सोनिया गांधी ने यहां से राज्यसभा सांसद का पर्चा दाखिल किया है।

राजस्थान कांग्रेस में इस फैसले से और अधिक मजबूती आएगी। हम सभी को एकजुट रहते हुए कांग्रेस को मजबूत करना है और राहुल गांधी को आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री बनाना है। गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी का राजस्थान से बहुत पुराना नाता रहा है। सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा सांसद बनने से कार्यकर्ताओं में जोश उत्पन्न होगा। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद सोनिया गांधी वापस दिल्ली के लिए रवाना हुई। एयरपोर्ट पर रवानगी के दौरान सभी दिग्गज नेता सोनिया गांधी के साथ पहुंचे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

विश्व उपभोक्ता दिवस : जानिए वे 10 बड़े जाल जिनसे फंसाया जाता है आम उपभोक्ताओं को, क्रेडिट कार्ड के मायाजाल से लेकर उपभोक्ताओं को लालच परोसना तक विश्व उपभोक्ता दिवस : जानिए वे 10 बड़े जाल जिनसे फंसाया जाता है आम उपभोक्ताओं को, क्रेडिट कार्ड के मायाजाल से लेकर उपभोक्ताओं को लालच परोसना तक
बाजार में चमकदार ऑफर और बड़े-बड़े दावे अक्सर उपभोक्ताओं को जाल में फंसा देते हैं। ‘ऑर्गेनिक’ लेबल, ‘2 के साथ...
राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं : जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई, भजनलाल ने कहा- शिकायतों का त्वरित हो समाधान
जैसलमेर के मेडिकल छात्र ने राजकोट में किया सुसाइड : ट्रेन के आगे कूदा, डेढ़ माह पहले भी प्रयास
त्योहारों से पहले जयपुर में गैस संकट : एजेंसियों पर लंबी कतारें, ब्लैक में बिक रहे हैं सिलेंडर
बीकानेर एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने वाले की मौत : इलाज के दौरान दम तोड़ा, महिला कर रही थी प्रताड़ित
पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय