होली-धुलंडी पर एसएमएस सहित अन्य अस्पतालों में रहेंगे विशेष इंतजाम

पेयजल के भी अतिरिक्त इंतजाम

होली-धुलंडी पर एसएमएस सहित अन्य अस्पतालों में रहेंगे विशेष इंतजाम

स्किन समस्या हो तो डॉक्टर से मिलें

जयपुर। होली और धुलंडी पर शहर के सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज की विशेष व्यवस्था की गई है। अधीक्षक डॉ. विनय मल्होत्रा के अनुसार होली के हुड़दंग में घायल होकर अस्पताल पहुंचने वालों के लिए ट्रोमा सेंटर में न्यूरो सर्जन, आॅर्थोपेडिशियन, जनरल सर्जन, एनेस्थिसिया विभाग के चिकित्सकों की अतिरिक्त व्यवस्थाएं की है। इमरजेंसी में भी नेत्र रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ सहित अन्य चिकित्सकों की भी अतिरिक्त व्यवस्थाएं रहेंगी। आपातकालीन ईकाई और इंडोर में पर्याप्त संख्या में नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई है। जयपुरिया, कांवटिया, बनीपार्क एवं सेठी कॉलोनी स्थित सरकारी अस्पतालों में भी आपातकालीन सुविधा के लिए अतिरिक्त चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ  की व्यवस्था भी की है।

पेयजल के भी अतिरिक्त इंतजाम
जलदाय विभाग ने धुलंडी पर शहर में पेयजल सप्लाई की अतिरिक्त व्यवस्था की है। बीसलपुर बांध से धुलंडी के दिन पांच करोड़ लीटर पानी अतिरिक्त सप्लाई होगी। अतिरिक्त मुख्य अभियंता मनीष बेनीवाल ने बताया कि अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे फील्ड में मुस्तैद रहे। अधीक्षण अभियंता अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि शहर में दोपहर 12.30 से शाम 4 बजे के बीच एक घंटा अलग अलग एरिया में पानी की अतिरिक्त सप्लाई होगी।

स्किन समस्या हो तो डॉक्टर से मिलें
होली पर कैमिकलयुक्त रंग परेशानी बन जाते हैं। खासतौर पर उन लोगों के लिए जिन्हें किसी तरह की एलर्जी है। ऐसे में जरूरी है कि त्योहार पर हम रंग गुलाल लगाएं तो सही लेकिन एहतियात भी बरतें। स्किन से जुड़ी समस्या हो तो तुरंत चिकित्सक को दिखाएं। सीनियर डर्मेटॉलोजिस्ट डॉ. अतुल जैन का कहना है कि होली खेलने से पहले मॉश्चराइजर/नारियल तेल और सनस्क्रीम लगानी चाहिए। सनग्लासेज का इस्तेमाल करे। मणिपाल हॉस्पिटल के कंसलटेंट प्लास्टिक और कॉस्मेटिक सर्जरी डॉ. त्रिवेणी ढ़ाका ने बताया कि होली पर अस्थमा व एलर्जी से पीड़ित मरीज हर्बल और नेचुरल कलर का इस्तेमाल करें। श्वसन रोग विभाग डॉ. नलिन जोशी ने बताया कि होली में केमिकल युक्त रंगों के कारण अस्थमा व एलर्जी के मरीजों को विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

खान और पेट्रोलियम विभाग : सीजीडी संस्थाएं शिविर लगाकर डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाएं, एलपीजी फ्री जोन बनाने की तैयारी खान और पेट्रोलियम विभाग : सीजीडी संस्थाएं शिविर लगाकर डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाएं, एलपीजी फ्री जोन बनाने की तैयारी
अपर्णा अरोरा ने सीजीडी संस्थाओं को डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाने और एलपीजी फ्री जोन बनाने के निर्देश। जिला प्रशासन के साथ...
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इजरायल-लेबनान युद्धविराम का किया समर्थन, इजरायल को लेबनान की संप्रभुता का सम्मान करते हुए युद्ध रोकना चाहिए
ई-मोबिलिटी से दिल्ली होगा प्रदूषण मुक्त, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 200 नयी ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
वासुदेव देवनानी ने विश्व धरोहर दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ : धरोहरों का संरक्षण जरूरी, कहा- विरासत बचाना हर नागरिक का कर्तव्य
सरकार परिसीमन की आड़ में देश का निर्वाचक मानचित्र बदलना चाहती है : राहुल गांधी
जयपुर में ई-रिक्शा संचालन होगा हाईटेक, 3 मई से लागू होगा डिजिटल मैनेजमेंट सिस्टम
इसरो की ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ से जशपुर में विज्ञान की नई उड़ान : सीएम विष्णुदेव साय ने किया अवलोकन, विज्ञान और तकनीक विकास की आधारशिला