जयपुर एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट यात्रियों का हंगामा : फ्लाइट 10 घंटे लेट, यात्रियों का आरोप- टर्मिनल बिल्डिंग में प्रवेश नहीं जिससे खुले में इंतजार करने को मजबूर

यात्रियों और एयरलाइन स्टाफ के बीच तीखी बहस

जयपुर एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट यात्रियों का हंगामा : फ्लाइट 10 घंटे लेट, यात्रियों का आरोप- टर्मिनल बिल्डिंग में प्रवेश नहीं जिससे खुले में इंतजार करने को मजबूर

जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर मंगलवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब स्पाइसजेट की दुबई जाने वाली फ्लाइट में भारी देरी हुई। जयपुर से सुबह 9:40 बजे रवाना होने वाली यह फ्लाइट एयरलाइन की ओर से रीशेड्यूल कर शाम 8:10 बजे कर दी गई। करीब 10 घंटे 30 मिनट की देरी से परेशान यात्रियों ने एयरपोर्ट पर नाराजगी जताई।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर मंगलवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब स्पाइसजेट की दुबई जाने वाली फ्लाइट में भारी देरी हुई। जयपुर से सुबह 9:40 बजे रवाना होने वाली यह फ्लाइट एयरलाइन की ओर से रीशेड्यूल कर शाम 8:10 बजे कर दी गई। करीब 10 घंटे 30 मिनट की देरी से परेशान यात्रियों ने एयरपोर्ट पर नाराजगी जताई। यात्रियों का आरोप है कि फ्लाइट के अत्यधिक लेट होने के बावजूद उन्हें टर्मिनल बिल्डिंग में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है, जिससे वे खुले में इंतजार करने को मजबूर हैं।

इस बात को लेकर यात्रियों और एयरलाइन स्टाफ के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। कई यात्री बच्चों और बुजुर्गों के साथ होने के कारण खासा परेशान नजर आए। मौके पर मौजूद एयरपोर्ट स्टाफ ने यात्रियों को समझाने का प्रयास किया। एयरलाइन की ओर से देरी का स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब