खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह ने दिए संकेत, सवाई मानसिंह स्टेडियम में बड़े बदलाव की तैयारी

चार साल में दर्शक क्षमता 40 से 50 हजार तक करने की योजना

खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह ने दिए संकेत, सवाई मानसिंह स्टेडियम में बड़े बदलाव की तैयारी
राजस्थान रॉयल्स के चैंपियन कप्तान रहे शेन वार्न के नाम से बनी इस गैलरी से मैच का लुक बेहद शानदार नजर आता है। 

जयपुर। खेलमंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। शुक्रवार को खेल परिषद अध्यक्ष नीरज के पवन के साथ स्टेडियम का दौरा करने के बाद मीडिया से बातचीत में राज्यवर्धन सिंह ने कहा कि एसएमएस स्टेडियम में जल्दी ही बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्टेडियम के ग्राउण्ड और विकेट को अगले आईपीएल से पहले नये सिरे से तैयार किया जाएगा और चार साल के भीतर स्टेडियम की दर्शक क्षमता को 40 से 50 हजार तक करने की योजना है। खेलमंत्री ने कहा कि एसएमएस स्टेडियम बरसों से जस का तस चला आ रहा है। स्टेडियम में इस बार वीआईपी साउथ स्टेंड को नया रूप दिया गया है। अब यहां एक हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था के साथ शानदार पवेलियन तैयार हो चुका है। राजस्थान रॉयल्स के चैंपियन कप्तान रहे शेन वार्न के नाम से बनी इस गैलरी से मैच का लुक बेहद शानदार नजर आता है। 

दर्शक क्षमता में होगा इजाफा
राज्यवर्धन सिंह ने कहा कि फिलहाल एसएमएस स्टेडियम की सामान्य दर्शक क्षमता 18 हजार के करीब है, जिसे मैचों के आयोजन के समय अस्थाई कुर्सियां लगाकर 25 हजार तक किया जाता है। लेकिन अब इसे हर साल 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना है, ताकि चार साल में स्टेडियम को पूरी तरह नया रूप दिया जा सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में इसकी दर्शक क्षमता बढ़ाकर 40 से 50 हजार तक ले जाने की योजना है।

स्टेडियम की घास बीस साल पुरानी 
सवाई मानसिंह स्टेडियम के ग्राउण्ड पर बीस साल पहले नई बरमुडा घास लगाकर नये सिरे से तैयार किया गया था। इसके साथ ही नये विकेट बनाए गए थे। स्टेडियम की घास 20 साल पुरानी हो चुकी है। बीसीसीआई के क्यूरेटर तापोष चटर्जी ने भी आईपीएल की शुरुआत से पहले ग्राउण्ड पर नई घास लगाने की जरूरत बताई थी। खेलमंत्री ने कहा कि अगले आईपीएल तक मैदान और विकेट को भी नए रूप में तैयार किया जाएगा। 

नए साझीदारों की तलाश
खेलमंत्री ने कहा कि स्टेडियम में आने वाले दर्शकों को बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए लगातार काम किया जा रहा है। साथ ही कुछ निजी पार्टनरों की तलाश भी की जा रही है जो इस प्रोजेक्ट में साझेदारी कर सकें। उन्होंने कहा कि पार्टनर का चयन प्रतिस्पर्धात्मक प्रक्रिया के तहत किया जाएगा और ऐसा पार्टनर चुना जाएगा जो दर्शकों के हित में काम करे।

Read More नाहरगढ़ लायन सफारी से दुखद खबर, शेरनी तारा के नवजात शावक की मौत, पोस्टमार्टम में बड़ा खुलासा

Post Comment

Comment List

Latest News

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 3.81 करोड़ की साइबर ठगी, नागपुर से गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 3.81 करोड़ की साइबर ठगी, नागपुर से गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस की स्टेट साइबर क्राइम शाखा ने फॉरेक्स ट्रेडिंग और ऑनलाइन निवेश के बहाने देशभर में ठगी करने वाले...
खरगे का भाजपा पर बड़ा आरोप: ‘मध्यप्रदेश बन गया भ्रष्टाचार का केंद्र’, चावल घोटाले से लेकर जमीन घोटाले तक उठाए मुद्दे
पंजाब में दलित सशक्तिकरण पर BJP का बड़ा दांव, ‘विजन-2027’ में शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी पर फोकस
होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा तनाव: ओमान जाएंगे ईरानी विदेश मंत्री, अमेरिका पर समझौता उल्लंघन का लगाया आरोप
कमजोर मानसून से संकट में खरीफ फसलें : अंता विधायक प्रमोद जैन भाया ने चम्बल की दांयी मुख्य नहर में तत्काल पानी छोड़ने की मांग की
बारुईपुर कांड: नाबालिग की हत्या और युवक की लिंचिंग के बाद दोनों परिवारों से मिलेंगे CM शुभेंदु अधिकारी, 5 गिरफ्तार
अलवर में जीएसटी अधिकारी के घर हुई लाखों की डकैती का जल्द खुलासा होगा : राहुल प्रकाश