प्रदेशभर में मॉडिफाइड वाहनों पर सख्ती, आरटीओ-डीटीओ आज 8 घंटे करेंगे फील्ड ड्यूटी

संबंधित फोटो और लोकेशन विभागीय मुख्यालय को भेजने के निर्देश

प्रदेशभर में मॉडिफाइड वाहनों पर सख्ती, आरटीओ-डीटीओ आज 8 घंटे करेंगे फील्ड ड्यूटी
परिवहन विभाग ने मॉडिफाइड और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान को और तेज। परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देश पर प्रदेशभर के सभी आरटीओ और डीटीओ अधिकारियों को दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक लगातार फील्ड में रहकर कार्रवाई करने के निर्देश।

जयपुर। परिवहन विभाग ने मॉडिफाइड और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान को और तेज कर दिया है। परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देश पर गुरुवार को प्रदेशभर के सभी आरटीओ और डीटीओ अधिकारियों को दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक लगातार फील्ड में रहकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अवैध रूप से मॉडिफाई किए गए वाहनों, विंड स्क्रीन और नंबर प्लेट पर अनधिकृत अंकन, काली फिल्म लगी गाड़ियों, हूटर और फ्लैशर का उपयोग करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों को स्वयं मौके पर मौजूद रहकर अभियान की निगरानी करने तथा कार्रवाई से संबंधित फोटो और लोकेशन विभागीय मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

परिवहन विभाग का कहना है कि ऐसे वाहन न केवल मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करते हैं, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए भी खतरा बनते हैं। इसी उद्देश्य से पूरे प्रदेश में एक साथ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि यह विशेष अभियान बुधवार से शुरू हुआ था। अभियान के पहले ही दिन परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्रदेशभर में करीब एक हजार से अधिक वाहनों के खिलाफ चालान और अन्य वैधानिक कार्रवाई की गई। विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छत्तीसगढ़ में सुरक्षबलों ने कसी नक्सलियों पर नकेल : जंगल में छिपाकर रखा हथियारों का जखीरा बरामद, आईईडी और रायफल सहित कई सामग्री शामिल छत्तीसगढ़ में सुरक्षबलों ने कसी नक्सलियों पर नकेल : जंगल में छिपाकर रखा हथियारों का जखीरा बरामद, आईईडी और रायफल सहित कई सामग्री शामिल
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के डडईपानी जंगल में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के छिपाए हथियार और विस्फोटक बरामद किए। संयुक्त अभियान...
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मौत की रफ्तार : खड़े कैंटर में घुसी कार, सवाई माधोपुर के 4 लोगों की मौत
साइबर ठगों के जाल में फंसा युवक : गंवाए 10 लाख रुपए, मामला कराया दर्ज
तकनीक, गति और नवाचार से लड़े जाएंगे भविष्य के युद्ध : युद्ध के तौर-तरीकों में आया बदलाव, राजनाथ बोले- तकनीकी रूप से तैयार रहना बेहद जरूरी
चालक को आई झपकी : वाहन के पुलिया से नीचे गिरने से 7 लोग घायल, खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे सभी लोग
भाजपा के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग : सत्ता की कठपुतली बना ईसीआई, कांग्रेस चलाएगी राष्ट्रव्यापी अभियान
युद्ध खत्म होने के करीब, ईरान ने कहा- समझौते में होर्मुज खोलने पर फोकस