एसएमएस अस्पताल में दुर्लभ सर्जरी : लिवर, प्लीहा और फेफड़े के हाइडेटिड सिस्ट का एक साथ सफल ऑपरेशन, मरीज को मिली नई जिंदगी

एनेस्थीसिया विभाग और नर्सिंग स्टाफ का भी महत्वपूर्ण योगदान

एसएमएस अस्पताल में दुर्लभ सर्जरी : लिवर, प्लीहा और फेफड़े के हाइडेटिड सिस्ट का एक साथ सफल ऑपरेशन, मरीज को मिली नई जिंदगी
सवाई मानसिंह अस्पताल के सर्जरी विभाग ने एक अत्यंत दुर्लभ और जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर चिकित्सा क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल। 45 वर्षीय महिला मरीज के लिवर, प्लीहा और दाएं फेफड़े में एक साथ हाइडेटिड सिस्ट पाए गए, जिनका अत्याधुनिक मिनिमली इनवेसिव तकनीक से सफल ऑपरेशन किया गया। जांच में लिवर में 10×9 सेमी, प्लीहा में 10×5 सेमी तथा दाएं फेफड़े में 5×6 सेमी आकार के सिस्ट मिले।

जयपुर। सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल के सर्जरी विभाग ने एक अत्यंत दुर्लभ और जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर चिकित्सा क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल की है। 45 वर्षीय महिला मरीज के लिवर, प्लीहा और दाएं फेफड़े में एक साथ हाइडेटिड सिस्ट पाए गए, जिनका अत्याधुनिक मिनिमली इनवेसिव तकनीक से सफल ऑपरेशन किया गया। जांच में लिवर में 10×9 सेमी, प्लीहा में 10×5 सेमी तथा दाएं फेफड़े में 5×6 सेमी आकार के सिस्ट मिले। विशेषज्ञों के अनुसार तीन अलग-अलग अंगों में एक साथ हाइडेटिड सिस्ट मिलना अत्यंत दुर्लभ स्थिति है। सर्जरी के दौरान लिवर और प्लीहा के सिस्ट लेप्रोस्कोपिक तकनीक तथा फेफड़े के सिस्ट को वीएटीएस (वीडियो-असिस्टेड थोराकोस्कोपिक सर्जरी) से निकाला गया।

सी-आर्म मशीन की मदद से सिस्ट की सटीक स्थिति का आकलन कर सुरक्षित ऑपरेशन किया गया, जिससे मरीज को ओपन सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी। वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. राजेन्द्र बागड़ी के नेतृत्व में डॉ. रामबाबू, डॉ. बी.आर. बराला, डॉ. राहुल गोस्वामी सहित सर्जिकल टीम ने यह जटिल ऑपरेशन किया। एनेस्थीसिया विभाग और नर्सिंग स्टाफ का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। मरीज का पूरा उपचार मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत निशुल्क किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि इस तरह के दुर्लभ मामलों का पूरी तरह मिनिमली इनवेसिव तकनीक से सफल उपचार एसएमएस अस्पताल की विशेषज्ञता और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का प्रमाण है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन