Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: देर रात मांगों पर बनी सहमति धरना खत्म, पोस्टमार्टम हुआ

आक्रोश, प्रदर्शन के साथ राजस्थान रहा बंद, एनआईए को सौंपी जांच

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: देर रात मांगों पर बनी सहमति धरना खत्म, पोस्टमार्टम हुआ

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी और पुलिस सुरक्षा नहीं देने के मामले में सर्वसमाज के लोगों ने समर्थन देकर प्रदर्शन शुरू किया।

जयपुर। राज्य के करीब दो दर्जन से अधिक शहरों में सुबह से ही लोगों ने बाजार बंद कराए और रास्ता जाम कर दिया। कई जगह पर लोगों ने तोड़फोड़ भी की और टायर जलाकर आक्रोश जताया। इधर, मेट्रो मास अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में लोगों ने इकट्ठा होकर नारेबाजी की। सुखदेव के परिजनों और समर्थकों की ओर से सौंपे गए मांग पत्र में से ज्यादातर मांगों पर सहमति बन गई।

देर रात परिजनों सहित सर्व समाज के लोगों ने धरना समाप्त कर दिया। पुलिस ने गोगामेडी के शव को मेट्रो मॉस हॉस्पिटल से एसएमएस पहुंचाया। जहां पहले वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में नवीन का उसके बाद सुखदेव के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।  गुरुवार को गोगामेडी का उसके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस प्रकरण की जांच के लिए पुलिस मुख्यालय ने एसआईटी गठित कर दी है। वहीं अब इस मामले की जांच राष्ट्रीय सुरक्षा जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी है। पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा और पंजाब में दबिश दी है। पुलिस ने आरोपितों के सीसीटीवी फुटेज भी जारी किए हैं। सुखदेव की पत्नी शीला की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में मुख्यमंत्री, डीजीपी का जिक्र किया गया है। आरोप है कि कई बार सुरक्षा मांगी गई थी लेकिन सुरक्षा नहीं दी गई।  इस मामले में बीट कांस्टेबल राकेश और एसएचओ मनीष गुप्ता सहित चार को सस्पेंड किया गया है।

धरने में ये हुए शामिल
मेट्रो मास अस्पताल पर दिए जा रहे धरने में मंगलवार को यूपी से मंत्री रघुराज सिंह, पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़, राजेंद्र गुढ़ा, पोकरण विधायक प्रतापपुरी, सिवाना विधायक हमीर सिंह, शिव विधायक रविंद्र भाटी, सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली, हवामहल विधायक स्वामी बाल मुकुंदाचार्य, पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा, मेघराज सिंह, अजीत मामडोली, महिपाल मकराना और मंजीत पाल सिंह पहुंचे। इसके अलावा विधायक गोपाल शर्मा, बगरू विधायक कैलाश वर्मा व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह राठौड़, सहित कई लोग एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों के बारे जानकारी ली। 

गोगामेडी की पत्नी ने किया था आह्वान
इससे पहले मेट्रो मास अस्पताल के बाहर बैठे समाज के लोगों के सामने सुखदेव की पत्नी शीला शेखावत ने कहा कि मांगों पर सहमति अलग बात है, लेकिन हम सभी को तब तक यहां धरने से नहीं हटना है जब तक आरोपितों को गिरफ्तार कर हमारे सामने नहीं लाएंगे। ये मेरी झोली खाली है, आपको भरनी है। मुझसे वादा करना होगा जब तक गिरफ्तार नहीं हों तब तक हटना नहीं है। ये आंदोलन उग्र भी हो सकता है। हमारी मांगे पूरी होने पर ही धरना खत्म होगा। यदि पहले सुरक्षा दे देते तो आज ये नहीं होता। 

Read More राजस्थान विधानसभा : उप तहसील क्रमोन्नत मुद्दे पर सदन में नोंक-झोंक, मंत्री ने जांच के बाद कार्रवाई का दिया आश्वासन 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब