स्वयंसिद्धा आश्रम योजना बनी बुजुर्गों और असहायों का सहारा : सरकार की योजना से बुजुर्गों को सम्मानजनक जीवन, 10 नए जिलों तक विस्तार

उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित और परिवार जैसा वातावरण उपलब्ध कराना है

स्वयंसिद्धा आश्रम योजना बनी बुजुर्गों और असहायों का सहारा : सरकार की योजना से बुजुर्गों को सम्मानजनक जीवन, 10 नए जिलों तक विस्तार
राजस्थान की स्वयंसिद्धा आश्रम योजना बुजुर्गों और असहाय लोगों को सम्मानजनक जीवन दे रही। 17 जिलों में संचालित आश्रमों में आवास, भोजन और चिकित्सा सुविधाएं मिल रही। योजना का विस्तार 10 नए जिलों तक। पात्रों को 3250 रुपये मासिक भत्ता दिया जाता है।

जयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई स्वयंसिद्धा आश्रम योजना बुजुर्गों और असहाय लोगों के लिए सम्मानजनक जीवन का मजबूत सहारा बन रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित और परिवार जैसा वातावरण उपलब्ध कराना है। राज्य सरकार ने बजट 2024-25 में संभाग स्तर पर 50-50 क्षमता वाले आश्रम खोलने की घोषणा की थी। इसके बाद बजट 2025-26 में योजना का विस्तार 10 नए जिलों तक किया गया। वर्तमान में प्रदेश के 17 जिलों में स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से स्वयंसिद्धा आश्रम संचालित हो रहे हैं। इन आश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों को आवास, भोजन, कपड़े, चिकित्सा सुविधा और मनोरंजन जैसी आवश्यक सुविधाएं दी जा रही हैं।

योजना के तहत पुरुषों के लिए 58 वर्ष और महिलाओं के लिए 55 वर्ष आयु निर्धारित की गई है। इसके अलावा निराश्रित और परिवार से प्रताड़ित लोग भी पात्र हैं। योजना के तहत प्रति व्यक्ति 3250 रुपये प्रतिमाह मैस भत्ता दिया जाता है। वर्तमान में 483 से अधिक बुजुर्ग और असहाय नागरिक इस योजना का लाभ ले रहे हैं। राज्य सरकार का कहना है कि यह योजना सामाजिक सुरक्षा और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है।

 

Read More हाईकोर्ट ने जल जीवन मिशन घोटाले में चार आरोपियों को नहीं दी जमानत

 

 

Read More MBBS छात्र ने थार से युवक को मारी टक्कर : फूड डिलीवरी बॉय की मौत, सीसीटीवी में दिखा कहर

Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां
विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की सोमवार को होने वाली बैठक में 23 दलों ने भागीदारी की पुष्टि की है।...
शेखावत का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार, बोले- पहले संस्कृति का 'स' सीखें कांग्रेस नेता, उसके बाद करे सांस्कृतिक चीजों पर टिप्पणी
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला : खाद्य नमूनों में 22 फीसदी नमूने फेल, बोले - सफलता के ढिंढोरे पीट रही सरकार
रसोई गैस के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही सरकार : 12 साल में 530 रुपये की वृद्धि, खड़गे बोले- एलपीजी की कीमतों में वृद्धि पर भाजपा नेता चुप
सीएसटी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : 23 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4 करोड़ आंकी कीमत
कनाडा का बड़ा फैसला : टेक्सास में घातक 'स्क्रूवर्म' परजीवी मिलने के बाद मवेशियों के आयात पर लगाया प्रतिबंध, आपदा की घोषणा
दिग्विजय ने मोदी को लिखा पत्र : 9वीं-10वीं में तीसरी भाषा शामिल करने के फैसले पर रोक लगाने की मांग, कहा- यह फैसला अनियोजित और मनमाना