फायरिंग मामले में सहयोग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 

गोली राधामोहन की जांघ में लगी

फायरिंग मामले में सहयोग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 

जयपुर के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में फायरिंग मामले में सहयोगी आरोपी विकास प्रजापत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने बाइक और पैसे देकर बदमाशों की मदद की थी। मुख्य आरोपी रवि मेहरा और राहुल टांटिया फरार हैं, जिन पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित है। रवि मेहरा का अवैध मकान भी ध्वस्त किया गया।

जयपुर। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने फायरिंग की वारदात में बदमाशों को सहयोग करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त उत्तर करण शर्मा ने बताया कि 19 जनवरी 2026 को परिवादी रतन लाल (63) निवासी कोली मोहल्ला, गंगापोल ने थाना ब्रह्मपुरी में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि रवि मेहरा अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से उनके घर के बाहर आया और जान से मारने की नीयत से उनके पुत्र राधामोहन उर्फ बबलु पर गोली चला दी। गोली राधामोहन की जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस संबंध में संयुक्त टीमें गठित की गईं। तकनीकी सहायता और आसूचना संकलन के आधार पर जांच में सामने आया कि वारदात में रवि मेहरा और राहुल टांटिया शामिल थे, जबकि विकास प्रजापत ने अपनी मोटरसाइकिल और रुपये देकर बदमाशों को वारदात करने एवं बाद में फरार होने में सहयोग किया।

संयुक्त टीम ने 23 जनवरी 2026 को थानाधिकारी ब्रह्मपुरी हेमंत जनागल के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सहयोगी आरोपी विकास प्रजापत को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 24 जनवरी 2026 को न्यायालय में पेश कर पुलिस कस्टडी रिमांड प्राप्त किया जाएगा, ताकि अन्य आरोपियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा सके।

Read More कांग्रेस अब हो चुकी मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस : एआई सम्मेलन में देश को बेइज्जत करने का किया नाटक, मोदी ने कहा- सेना को कमजोर करना कांग्रेस की पुरानी आदत

वहीं, मुख्य आरोपी रवि मेहरा और राहुल टांटिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर द्वारा प्रत्येक पर 10-10 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया गया है। दोनों आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More अजमेर में मोदी ने दी 16,686 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात : एचपीवी टीकाकरण अभियान की भी शुरुआत, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार के कार्य शामिल

इसके अलावा, मुख्य आरोपी रवि मेहरा के मेहरा बस्ती, गंगापोल स्थित मकान के अवैध निर्माण को 23 जनवरी 2026 को नगर निगम ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से ध्वस्त कर दिया।

Read More अर्बन सहकारी बैंकों के उपनियमों में संशोधन के निर्देश, बीमा व्यवसाय हेतु कॉरपोरेट अभिकर्ता के रूप में पंजीकरण का प्रावधान जोड़ा जाएगा

Post Comment

Comment List

Latest News

सावधान : अंतरराष्ट्रीय आईवीआर कॉल से डिजिटल अरेस्ट का नया खतरा, ठग खुद को बताते हैं पुलिस, ट्राई या दूरसंचार विभाग (फेडेक्स) का अधिकारी  सावधान : अंतरराष्ट्रीय आईवीआर कॉल से डिजिटल अरेस्ट का नया खतरा, ठग खुद को बताते हैं पुलिस, ट्राई या दूरसंचार विभाग (फेडेक्स) का अधिकारी 
राजस्थान में साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका अपनाया। विदेशी नंबरों से आईवीआर कॉल कर खुद को पुलिस या...
राजस्थान सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषद की हुई बैठक : 37 करोड़ रुपए से अधिक के 17 प्रकरणों की हुई सुनवाई, दो माह में हुई 35 बैठकें
एमजेआरपी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया गांधी वाटिका में शैक्षणिक भ्रमण : गांधी के जीवन दर्शन, सत्य, प्रेम और अहिंसा के शाश्वत मूल्यों से रूबरू हुए विद्यार्थी
जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार