रणथंभौर में बच्चे को उठाकर ले गया टाईगर : मंदिर में दर्शन करने आया था परिवार, बच्चे को छुड़ाने की कोशिश में जुटे अधिकारी
मंदिर मार्ग बंद कर दिया
हादसे की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। विभाग के अधिकारी बच्चे को टाईगर से छुड़ाने की कोशिश कर रहे है।
जयपुर। सवाई माधोपुर के रणथंभौर नेशनल पार्क में हड़कंप हो गया। यहां टाईगर एक बच्चे को उठाकर ले गया। रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर यह हादसा हुआ। यहां मंदिर से दर्शन कर आ रहे एक बालक को टाईगर उठाकर ले गया। हादसे के बाद सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग बंद कर दिया है।
हादसे की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। विभाग के अधिकारी बच्चे को टाईगर से छुड़ाने की कोशिश कर रहे है।
Tags: tiger
Related Posts
Post Comment
Latest News
17 May 2026 18:40:40
धौलपुर के कंचनपुर में अंधविश्वास का अनोखा मामला सामने आया है। सिर पर कौआ बैठने को अपशकुन मानकर अनिष्ट टालने...

Comment List