57 किलो चांदी लूट कांड का 10 हजार का इनामी बदमाश टोंक से गिरफ्तार, चौथे आरोपी की तलाश जारी

10 किलो चांदी के आभूषण बरामद

57 किलो चांदी लूट कांड का 10 हजार का इनामी बदमाश टोंक से गिरफ्तार, चौथे आरोपी की तलाश जारी

माणकचौक थाना पुलिस ने ज्वैलर्स से 57 किलो चांदी की बड़ी लूट के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोहम्मद तोहिद को टोंक जिले के निवाई क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 10 किलो चांदी के आभूषण और बर्तन भी बरामद किए हैं।

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने ज्वैलर्स से 57 किलो चांदी की बड़ी लूट की वारदात में शामिल 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश मोहम्मद तोहिद को टोंक  के निवाई क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 10 किलो चांदी के आभूषण और बर्तन बरामद किए हैं। 

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) करण शर्मा ने बताया कि  नवंबर 2025 को एक ज्वैलर्स की दुकान से तीन अज्ञात बदमाशों ने दुकान के तीन गार्डों के साथ मारपीट कर उन्हें अलग-अलग कमरों में बंधक बना कर दुकान के ताले और शटर तोड़कर करीब 57 किलो चांदी चोरी कर फरार हो गए थे। इस संबंध में परिवादी विनोद अग्रवाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। टीम ने पहले दो आरोपी हितेश प्रजापत और अकरम को गिरफ्तार कर उनसे करीब 38 किलो चांदी बरामद की जा चुकी थी। 

जांच में पता चला कि वारदात में चार आरोपी-हितेश प्रजापत, अकरम, मोहम्मद तोहिद और अशफाक-शामिल थे। बचे हुए दोनों आरोपियों की तलाश जारी थी। काफी प्रयासों के बावजूद जब उनका पता नहीं चल सका तो पुलिस उपायुक्त ने दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इनामी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हेड कांस्टेबल हरदयाल, गिरधर सिंह , और साबिर नकवी  की विशेष टीम टोंक भेजी गई। टीम ने कड़ी मेहनत कर मोहम्मद तोहिद को निवाई से दबोच लिया। 

पूछताछ में उसने 10 किलो चांदी के आभूषण और बर्तन छिपाने की जगह बताई, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोपी को फिलहाल पीसी-रिमांड पर लिया गया है।चौथा आरोपी अशफाक अभी भी फरार है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस का दावा है कि शेष बची चांदी भी जल्द बरामद कर ली जाएगी।

Read More पीएनबी की नवलगढ़ ब्रांच में 6 करोड़ का फर्जी गोल्ड लोन घोटाला : पूर्व बैंक मैनेजर, सहयोगी के साथ मथुरा से गिरफ्तार ; सुसाइड की थी योजना

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की सीएमआर में बैठक, अधिकारियों को दिए नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनानें के आदेश मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की सीएमआर में बैठक, अधिकारियों को दिए नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनानें के आदेश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्वी राजस्थान के विकास हेतु समीक्षा बैठक की। उन्होंने रणथम्भौर, केवलादेव और लोहागढ़ किले जैसे स्थलों...
हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का आरोप, राजस्व घाटा अनुदान को लेकर सुखू सरकार कर रही ओछी राजनीति
कांग्रेस का पैगाम- ए- मोहब्बत सद्भावना कार्यक्रम 16 को: राज्य सरकार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून लेकर आई
अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू
महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी
क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी