Abduction कर लाखों रुपए की फिरौती मांगने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार

Abduction कर लाखों रुपए की फिरौती मांगने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार

आरोपी अपराधी जिला स्तर का टॉप-टेन का वांटेड और शिप्रापथ थाने का हिस्ट्रीशीटर है। 

जयपुर। मानसरोवर थाना पुलिस ने अपहरण कर लाखों रुपए की फिरौती मांगने वाले 15 हजार रुपए के इनामी बदमाश जय कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी जय कुमार उर्फ जय सिंधी (42) अग्रवाल फार्म मानसरोवर का रहने वाला है और यहां कपूरवाला मुहाना का रहने वाला है। आरोपी अपराधी जिला स्तर का टॉप-टेन का वांटेड और शिप्रापथ थाने का हिस्ट्रीशीटर है। 

पुलिस उपायुक्त दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया कि परिवादी का अपहरण कर आरोपी जय कुमार खुद के फार्म हाउस कुन्दनपुरा खो-नागोरियन जयपुर पर ले गया, जहां उसने हथियार दिखाकर परिवादी के खाते से एक लाख रुपए आरोपी करण आसवानी उर्फ  कमल सिंधी के खाते में ट्रांसफर करवाए। आरोपी करण आसवानी उर्फ  कमल सिंधी, संजय राय सिंघानी, ब्रजेश पाल उर्फ  ब्रजेश चौधरी को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा 15 हजार रुपए के इनामी अपराधी जय कुमार फरार चल रहा था। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत