बारिश थमी, तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी का असर तेज : 17 सितंबर से फिर शुरू होगा बारिश का दौर 

अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज

बारिश थमी, तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी का असर तेज : 17 सितंबर से फिर शुरू होगा बारिश का दौर 

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतया शुष्क रहने व केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

जयपुर। प्रदेश में मानसून का दौर कमजोर पड़ गया है। इसके असर से अधिकांश जिलों में तापमान फिर से बढ़ गया है और तीखी धूप के साथ गर्मी का असर तेज हो गया है। मौसम विभाग केन्द्र जयपुर ने प्रदेश में 17 सितम्बर से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतया शुष्क रहने व केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 17 सितंबर से फिर से मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। इधर राजधानी जयपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : तेज गर्मी से राहत, कल बारिश-आंधी के आसार, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम  Weather Update : तेज गर्मी से राहत, कल बारिश-आंधी के आसार, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम 
प्रदेश में मौसम में बदलाव दिख रहा। तेज गर्मी और लू से राहत मिली, अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे...
ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले को शशि थरूर ने ठहराया गलत, खामेनेई की मौत पर चुप्पी साधने पर केंद्र सरकार को घेरा
अमेरिका का दावा: ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान ईरान में 6,000 ठिकानों पर किया हमला, 60 जहाज और 30 बारूदी सुरंगों को किया नेस्तनाबूद
National Testing Agency ने NEET-UG आवेदन में ऑनलाइन सुधार की सुविधा शुरू की, 13 मार्च से अभ्यर्थी कर सकेंगे फॉर्म में बदलाव
हज यात्रियों के लिए पांच दिवसीय ट्रेनिंग कैम्प 22 मार्च से : यात्रियों को एहराम, उमरा और हज के अहम अरकान की दी जाएगी जानकारी
देश में बढ़ते ऊर्जा संकट पर तुरंत ठोस उपाय करे सरकार : एलपीजी सिलेंडरों की कमी के कारण घंटों लाइन में लग रहे लोग, सैलजा ने कहा- कई स्थानों पर धक्का-मुक्की के हालात चिंताजनक
सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की ''पीरियड्स लीव'' की याचिका: सुनवाई से किया इंकार, कहा-मासिक धर्म अवकाश नीति बनाने के लिए याचिकाकर्ता के प्रतिवेदन पर विचार करें सरकार