शिक्षा अधिकारियों का पदस्थापन, लंबे समय से चल रही थी कवायद

शिक्षा विभाग ने शिक्षा अधिकारियों के पदस्थापना आदेश देर रात जारी कर दिए

शिक्षा अधिकारियों का पदस्थापन, लंबे समय से चल रही थी कवायद
शिक्षा विभाग ग्रुप 2 की ओर से जारी की गई सूची में रवींद्र कुमार डीईओ मुख्यालय सैकेंडरी जयपुर और जगदीश नारायण मीणा डीईओ मुख्यालय प्रारंभिक शिक्षा जयपुर का पद भार संभालेंगे।

जयपुर। शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी कर 103 जिला शिक्षा अधिकारियों को पदस्थापना किया। इनमें से अधिकांश को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) के खाली पदों पर लगाया है। इन सभी 103 अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे शीघ्र ही कार्यग्रहण कर विभाग को कार्यग्रहण रिपोर्ट भिजवाएं। शिक्षा विभाग ने शिक्षा अधिकारियों के पदस्थापना आदेश देर रात जारी कर दिए। विभाग ने संयुक्त निदेशक, उपनिदेशक और जिला शिक्षा अधिकारियों के पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। 

शिक्षा विभाग ग्रुप 2 की ओर से जारी की गई सूची में रवींद्र कुमार डीईओ मुख्यालय सैकेंडरी जयपुर और जगदीश नारायण मीणा डीईओ मुख्यालय प्रारंभिक शिक्षा जयपुर का पद भार संभालेंगे। जयपुर ग्रामीण जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक मुख्यालय के पद पर कृष्णा पाल सिंह को लगाया गया है। झोटवाड़ा सिटी में सीबीईओ के पद पर अमित कुमार गर्ग को पोस्टिंग दी गई है। आदेशानुसार डीईओ एवं समकक्ष पदों पर पदोन्नति के लिए वर्ष 2022-23 की आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में चयनित पात्र प्रिंसिपल को जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यव्यवस्थार्थ अस्थायी रूप से यह पोस्टिंग दी गई है।

 

Tags: officers

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा लागू करने के निर्णय का विरोध किया।...
कुमारी सैलजा का दावा, सचमुच राहुल गांधी ने डर गई भाजपा सरकार, बोली- कार्यक्रम का स्थान बदलने से नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ 
वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
उमर अब्दुल्ला ने वांगचुक के अनशन पर उठाएं सवाल : केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चिंतित नहीं, कहा- राजनीति में मानवता के लिए होना चाहिए स्थान
जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कीव पहुंचकर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर का बड़ा ऐलान, बोले-यूक्रेन के लिए ब्रिटेन का समर्थन हर हाल में रहेगा अटूट
विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप