नई स्कूल बिल्डिंगों पर लिखी जाएगी एक्सपायरी डेट : अवधिपार होने पर होगी ध्वस्त, शिक्षा मंत्री बोले- अधिकारी ले रहे एक्सपर्ट से राय

बहुत जल्दी ही स्कूल भवन का निर्माण होगा

नई स्कूल बिल्डिंगों पर लिखी जाएगी एक्सपायरी डेट : अवधिपार होने पर होगी ध्वस्त, शिक्षा मंत्री बोले- अधिकारी ले रहे एक्सपर्ट से राय
अधिकारियों से कहा है कि नई टेक्नोलॉजी आ गई है। टेक्नोलॉजी यह यह बता सके कि जो बिल्डिंग खड़ी है, उसकी कितनी उम्र बची है, वो भी उल्लेखित करें।

कोटा। प्रदेश में अब नए बनने वाले स्कूल भवनों पर मैन्यूफ्रेक्चरिंग व एक्सपायरी डेट लिखी जाएगी, ताकि अवधि पूरी होते ही बिल्डिंग को गिराकर नष्ट कर दिया जाए। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। यह बात शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आदिवासी दिवस पर रंगबाड़ी स्थित कोटिया भील की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान कही।  उन्होंने कहा कि कोई भी नया भवन बनता है, तो उस पर निर्माण तिथि व अधिकतम अवधि लिखी जाए।

अधिकारियों से कहा है कि नई टेक्नोलॉजी आ गई है। टेक्नोलॉजी यह यह बता सके कि जो बिल्डिंग खड़ी है, उसकी कितनी उम्र बची है, वो भी उल्लेखित करें। अधिकारी एक्सपर्ट्स से राय ले रहे हैं। अवधि पूरी होने पर उसे गिरा दें। जर्जर भवन गिरने की नौबत न आए। मंत्री दिलावर ने बताया कि मैंने झालावाड़ के पिपलोदी स्कूल के लिए डेढ़ करोड़ रुपए दे दिए हैं। बहुत जल्दी ही स्कूल भवन का निर्माण होगा। 

Tags: school

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण