बच्चों के मजबूत कंधों पर टिका है समाज और राष्ट्र का भविष्य : जूली

समाज व राष्ट्र का भविष्य बच्चों के मजबूत कंधों पर टिका है

बच्चों के मजबूत कंधों पर टिका है समाज और राष्ट्र का भविष्य : जूली

इस प्रतिभा सम्मान समारोह का उद्देश्य बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना है।

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मेघवाल समाज की ओर से प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित मेघवाल समाज प्रतिभा सम्मान समारोह में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के लोगों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जूली ने कहा कि प्रतिभाओं के सम्मान से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है, इसलिए नई प्रतिभाओं को दिशा निर्देश देने के साथ साथ संसाधनों की पूर्ति में सहयोग भी देना होगा। हमारे समाज व राष्ट्र का भविष्य बच्चों के मजबूत कंधों पर टिका है। इस प्रतिभा सम्मान समारोह का उद्देश्य बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना है।

अंबेडकर के आशीर्वाद और कांग्रेस पार्टी के भरोसे पर पहली बार दलित समाज के व्यक्ति को नेता प्रतिपक्ष बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि जनहित के मुद्दों पर सदैव सदन और सदन के बाहर जनता की आवाज बुलंद करने का काम करूंगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, समाज के जिला अध्यक्ष डॉ. बीआर शास्त्री, पूर्व अध्यक्ष निहाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

विधायक कालीचरण सराफ ने किया कैलगिरी आई हॉस्पिटल में ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन का लोकार्पण विधायक कालीचरण सराफ ने किया कैलगिरी आई हॉस्पिटल में ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन का लोकार्पण
विधायक कालीचरण सराफ ने मालवीय नगर स्थित कैलगिरी आई हॉस्पिटल में नई ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन का लोकार्पण किया। विधायक कोष...
शेयर बाजारों में गिरावट : सेंसेक्स 756 अंक टूटकर 78,516 पर,आईटी कंपनियों में बिकवाली से टूटे प्रमुख सूचकांक
बार काउंसिल चुनाव में 8974 अधिवक्ताओं ने डाले वोट, 23 पदों के लिए 234 उम्मीदवार मैदान में
डिप्टी कमांडेंट गृह रक्षा परीक्षा 2025 : काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे 180 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर, 24 अप्रैल को होना होगा उपस्थित
कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और भविष्य के साथ विश्वासघात किया : प्रवीन खंडेलवाल
जयपुर की ऊषा दशोरा का कमाल : ‘मैंने कभी चिड़िया नहीं देखी’ का दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन
ट्रंप ने की 8 ईरानी महिलाओं की रिहाई की अपील : विरोध-प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के लिए मिली थी फांसी की सजा, बोले- उन्हें नहीं पहुंचाएं कोई नुकसान