अदालती आदेश के बाद भी आश्रित भाई को अनुकंपा नियुक्ति क्यों नहीं दी: हाईकोर्ट

हाईकोर्ट ने विभाग से मांगा जवाब

अदालती आदेश के बाद भी आश्रित भाई को अनुकंपा नियुक्ति क्यों नहीं दी: हाईकोर्ट
राजस्थान हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के आदेश की पालना नहीं करने पर जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी किया है। सड़क हादसे में एईएन भाई की मौत के बाद आश्रित भाई ने नौकरी मांगी थी। हाईकोर्ट ने 18 मई को नियुक्ति पर विचार कर चार सप्ताह में निर्णय के निर्देश दिए थे, लेकिन पांच महीने बाद भी नियुक्ति नहीं मिली।

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने जलदाय विभाग में पदस्थापित रहे एईएन की सड़क दुर्घटना में मौत होने पर उसकी जगह आश्रित भाई को अदालती आदेश के बावजूद अनुकंपा नियुक्ति नहीं देने पर जल संसाधन विभाग के सचिव, मुख्य अभियंता व अधीक्षण अभियंता सहित अन्य को अवमानना नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। जस्टिस गणेश राम मीणा ने यह आदेश रोमिल जैन की अवमानना याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए दिए। याचिका में अधिवक्ता एसजे मूथा ने अदालत को बताया कि उसका अविवाहित भाई रजत जैन झालावाड़ में एईएन था। उसका सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। इस पर याचिकाकर्ता ने परिवार में अन्य कोई सक्षम आश्रित नहीं होने पर भाई की जगह विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया था।

विभाग ने उसका आवेदन यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि अविवाहित भाई अनुकंपा नियुक्ति का पात्र नहीं है। इसे याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए कहा कि राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग के 28 अक्टूबर 2021 के परिपत्र के तहत आश्रित भाई भी अनुकंपा नियुक्ति का हकदार है। इस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने 18 मई को आदेश जारी कर राज्य सरकार व जलदाय विभाग को याचिकाकर्ता के आवेदन पर विचार कर चार सप्ताह में अनुकम्पा नियुक्ति देने के लिए कहा था, लेकिन पांच महीने बाद भी उसे नियुक्ति नहीं मिली है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चंडीगढ़ पुलिस स्थापना दिवस समारोह: अमित शाह ने की शिरकत, 258 करोड़ के प्रोजेक्टों की देंगे सौगात चंडीगढ़ पुलिस स्थापना दिवस समारोह: अमित शाह ने की शिरकत, 258 करोड़ के प्रोजेक्टों की देंगे सौगात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ पुलिस के स्थापना दिवस समारोह में शिरकत कर परेड की सलामी ली। इस...
जेडीए सचिव बताए रोड और सीवरेज निर्माण का काम कब तक होगा : हाईकोर्ट
Gen Z के प्रदर्शन से दहला जर्मनी, दुकानों में लूट और पुलिस पर हमले
पुष्य नक्षत्र आज: मोती डूंगरी गणेश का होगा 151 किलो दूध से पंचामृत अभिषेक
मां के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए अर्जुन मुंडा ने अस्पताल में बजाई बांसुरी, भावुक कर रहा वीडियो
अलवर से भरतपुर तक ग्रैप की पहली सख्ती, 5 से 20 नवंबर को और कड़ा पहरा, क्या है ग्रैप, जो हवा बिगड़ते ही हरकत में आता है ? 
करवा चौथ पर पति ने दिया जिंदगी का अनमोल तोहफा, पत्नी को किडनी देकर निभाया सात फेरों का वचन