कैबिनेट सब कमेटी की आखिरी बैठक : गहलोत शासन के आखिरी 6 माह के फैसलों के रिव्यू का काम पूरा, पटेल ने कहा- सरकार ने आचार संहिता लगने से पहले राजनीतिक लाभ के लिए हड़बड़ी में लिए निर्णय 

कमेटी की अध्यक्षता मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने की

कैबिनेट सब कमेटी की आखिरी बैठक : गहलोत शासन के आखिरी 6 माह के फैसलों के रिव्यू का काम पूरा, पटेल ने कहा- सरकार ने आचार संहिता लगने से पहले राजनीतिक लाभ के लिए हड़बड़ी में लिए निर्णय 
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के अंतिम 6 महीनों में लिए गए निर्णयों की समीक्षा के लिए गठित कैबिनेट सब कमेटी की अंतिम बैठक सचिवालय में आयोजित की गई।

जयपुर। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के अंतिम 6 महीनों में लिए गए निर्णयों की समीक्षा के लिए गठित कैबिनेट सब कमेटी की अंतिम बैठक सचिवालय में आयोजित की गई। कमेटी की अध्यक्षता मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने की, जबकि मंत्री जोगाराम पटेल और मंजू बाघमार भी मौजूद रहीं। बैठक करीब डेढ़ घंटे चली। मंत्री जोगाराम पटेल ने बैठक के बाद कहा कि जिन सामाजिक संगठनों ने आवंटन की राशि जमा कर कब्जा ले लिया है, उनकी जमीनें जनहित में निरस्त नहीं की जाएंगी। हालांकि कई मामलों में रातों-रात जमीन आवंटन में अनियमितताएं बरती गई थीं। ऐसे मामलों की सूची तैयार की गई है।

पटेल ने आरोप लगाया कि गहलोत सरकार ने आचार संहिता लगने से पहले राजनीतिक लाभ के लिए हड़बड़ी में निर्णय लिए, जिनमें 300 से अधिक जमीन आवंटन, मेडिकल विभाग में 600 करोड़ का लोन, बिना टेंडर पैसा खर्च करना और गांधी वाटिका जैसी योजनाएं शामिल हैं। कमेटी ने इन मामलों की छानबीन कर संबंधित विभागों को जांच के निर्देश दिए थे। अब विभागों की रिपोर्ट का अध्ययन कर अंतिम रिपोर्ट मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को सौंपी जाएगी। मंत्री गजेंद्र सिंह ने कहा कि समीक्षा के दौरान भारी अनियमितताएं सामने आई हैं। विभागों से तथ्यात्मक रिपोर्ट मंगाकर उसकी आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता