9 मिनट में खत्म हो गया शपथ ग्रहण समारोह, मोदी के लगे नारे

आमजन का अभिवादन किया

9 मिनट में खत्म हो गया शपथ ग्रहण समारोह, मोदी के लगे नारे

समारोह समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सीट से उठे और पहले तो अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यों और पार्टी नेताओं का दूसरे मंच से हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

जयपुर। रामनिवास बाग में भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी व प्रेमचंद बेरवा का आयोजित शपथ ग्रहण समारोह महज 9 मिनट में खत्म हो गया। समारोह के दौरान मोदी मोदी के नारे लगाते रहे। समारोह समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सीट से उठे और पहले तो अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यों और पार्टी नेताओं का दूसरे मंच से हाथ हिलाकर अभिवादन किया, उसके बाद समारोह में पहुंचे आमजन का अभिवादन किया। नवनियुक्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले और एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

धूप में रही तेजी, बचते रहे लोग

कार्यक्रम के दौरान धूप में तेजी होने के कारण लोग छाया का सहारा लेते नजर आए। अल्बर्ट हॉल के न्यू सांगानेरी गेट की तरफ देखते हुए मंच होने के कारण लोगों पर तेज धूप का सीधा असर सामने आ रहा था। ऐसे में अधिकारी से लेकर सभा में पहुंचे सभी लोग अपनी छांव तलाश रहे। समारोह की एक गैलरी में बैठे  आईएएस व आईपीएस अधिकारी भी अखबार में अन्य कागज का सहारा लेकर छांव करते नजर आए।

एकदम से भीड़ आगे बड़ी, सुरक्षा कर्मी दूर रखें

Read More राजस्थान में एएनटीएफ का तस्करों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक : 24 घंटे में 6 बड़ी कार्रवाई, 100 करोड़ की अफीम सहित करोड़ों का नशा बरामद

कार्यक्रम में भारी भीड़ के चलते मंच के दाएं तरफ सुरक्षा के चलते भीड़ में आपसी धक्का मुखी हुई, जिसके कारण लोग एकदम से बेरीकेटिंग को हटाते हुए आगे बढ़ गए । इस धक्का मुक्की को देखकर सुरक्षाकर्मी अपने आप का बचाव करते नजर आए। आखिर में भीड़ अधिकारियों की गैलरी से दूसरी तरफ आगे तक बढ़ गई।

Read More राजस्थान सरकार का बड़ा ऐलान: एक जिला एक उत्पाद और एमएसएमई नीति में स्वीकृति प्रक्रिया आसान, अब GM ही देंगे मंजूरी

3 मिनट तक नहीं चला माइक छाया सन्नाटा

Read More जयपुर: गोगाजी महाराज और गौरखनाथ जी महाराज मंदिर में फागोत्सव की रंगारंग धूम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच पर पहुंचने के बाद कार्यक्रम शुरू होने वाला था, लेकिन अचानक माइक बंद हो गया और करीब 3 मिनट तक तकनीकी कर्मचारी उसे ठीक करते रहे। वही सबकी नजर एकदम से रुक गई कि अचानक  क्या हुआ। इसके बाद माइक फिर से शुरू हुआ और कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हुआ।

ब्यूरोक्रेसी के चेहरे भी तलाशते रहे सीट

 मंच के दाएं तरफ ब्यूरोक्रेसी के लिए एक गैलरी अलग से बनाई गई थी, लेकिन उसमें अन्य लोगों के प्रवेश कर जाने के कारण आखिर में ग्रुप में एक साथ पहुंचे आईएएस अधिकारियों को भी सीट तलाशनी पड़ी ऐसे में पहले से मौजूद आईपीएस अधिकारियों ने आपसी सामंजस्य से सभी अधिकारियों को सीटों पर एडजस्ट करवाया।

गहलोत गजेंद्र सिंह में हुई गुप्त गूँ

समारोह शुरू होने से पहले मुख्य मंच के बाई तरफ बैठे गजेंद्र सिंह शेखावत और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पास की सीट पर बैठे और दोनों के बीच काफी समय तक गुप्त गूँ होती रही। कुछ समय बाद वसुंधरा राजे मंच पर पहुंची और दोनों से हाथ मिलाकर अभिनंदन किया और उसके बाद गजेंद्र सिंह अपनी सीट से उठकर दूसरी अशोक गहलोत की बगल वाली सीट पर बैठ गए और उनके पास वसुंधरा राजे बैठी फिर तीनों के बीच काफी लंबी चर्चाएं होती नजर आए।

 

Tags: ceremony

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरानी जवाबी कार्रवाई: अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर सटीक मिसाइल हमला,  दुश्मन के रडार सिस्टम पहले ही हो चुके हैं नष्ट ईरानी जवाबी कार्रवाई: अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर सटीक मिसाइल हमला, दुश्मन के रडार सिस्टम पहले ही हो चुके हैं नष्ट
ईरान की आईआरजीसी ने बहरीन स्थित अमेरिकी नौसेना मुख्यालय पर मिसाइलें दागने का दावा किया है। यह हमला क़ेश्म द्वीप...
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाए कर रही रोडवेज में फ्री यात्रा : सिंधी कैंप बस स्टैंड पर महिलाओं की भारी भीड़, प्रशासन कर रहा अतिरिक्त बसों का संचालन
आपदा सरकार ने रोकी थी दिल्ली की विकास यात्रा : भाजपा सरकार बनने के बाद आई विकास में तेजी, मोदी ने कहा- विकास के मॉडल में काम शुरू
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में पहुंचे प्रयागराज, पुलिस जांच शुरू
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की 3 फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे यात्री
गर्मी ने अभी से किया बेहाल: बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचा, अब लू का अलर्ट
बेरूत के होटल पर इजरायली हमले में 4 लोगों की मौत, अन्य 10 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी