वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर समाज को भड़काने का काम वो ही लोग कर रहे है, जो वक्फ की संपत्ति पर काबिज : मदन राठौड़

वक्फ सुधार जन जागरण अभियान को लेकर आयोजित हुई कार्यशाला 

वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर समाज को भड़काने का काम वो ही लोग कर रहे है, जो वक्फ की संपत्ति पर काबिज : मदन राठौड़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने वक्फ सुधार जन जागरण अभियान की जयपुर शहर कार्यशाला को संबोधित करते हुए विपक्षी पार्टियों पर भ्रमित करने का आरोप लगाया

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने वक्फ सुधार जन जागरण अभियान की जयपुर शहर कार्यशाला को संबोधित करते हुए विपक्षी पार्टियों पर भ्रमित करने का आरोप लगाया। राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर कांग्रेस और इंडी गठबंधन देशवासियों को गुमराह करके समाज का विघटन करने का प्रयास कर रहे है। समाज को तोड़ने का प्रयास, समाज में जाति वैमनस्य पैदा करने का प्रयास और समाज में वर्ग संघर्ष करने का प्रयास किया जा रहा है और समाज को भड़काने का काम वो ही लोग कर रहे है जो वक्फ की संपत्ति पर काबिज है। ऐसे में हम सभी को वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को लेकर वस्तु स्थिति समाज के सामने रखने का प्रयास करना होगा। संपूर्ण इंडी गठबंधन गांधी परिवार के लिए काम कर रहा है। मोदी अल्पसंख्यकों के साथ सभी वर्ग के लोगों को समृद्ध करने का प्रयास कर रहे है। तीन तलाक पर कानून बनाकर मुस्लिम बहनों के सम्मान के लिए कार्य किया, पीएम आवास योजना में मुस्लिम बहनों के नाम आवास पट्टे जारी करने का ऐतिहासिक कार्य किया। मोदी सरकार सभी धर्म, समुदाय और वर्ग के उत्थान के साथ उनके सम्मान जनक जीवन जीने के लिए प्रयास कर रही है। 

अल्लाह को संपत्ति दान करने के लिए सक्षम होना जरूरी है, लेकिन कांग्रेस ने मुस्लिम वर्ग को समृद्ध, शिक्षित और समर्थ होने ही नहीं दिया गया। कांग्रेस ने मुस्लिमों का उपयोग केवल और केवल वोट बैंक के लिए किया। मुसलमानों को किसी भी एक पार्टी का बनकर नहीं रहना चाहिए। जो भी पार्टी समाज के लिए काम करें, समाज के लोगों की सेवा करें, उसी पार्टी को अपना आशीर्वाद देना चाहिए। कांग्रेस, औवेसी या अन्य इंडी गठबंधन के लोगों ने कभी भी गरीब मुसलमान को आगे बढ़ने नहीं दिया। ये लोग हमेशा भड़काने और बांटने का काम करते है। इनके द्वारा सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेकी जा रही है। औवेसी जैसे लोग सिर्फ अराजकता पैदा करना चाहते है, समाज में वर्ग संघर्ष पैदा करना चाहते है, इससे देश कमजोर होगा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार ऐसा कभी होने नहीं देगी। कार्यशाला में भाजपा जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री और अभियान के प्रदेश संयोजक कैलाश चौधरी, विधायक कालीचरण सराफ, बाल मुकुंदाचार्य, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल, मेयर सौम्या गुर्जर सहित भाजपा पदाधिकारी मंच पर उपस्थित रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुरक्षा परिषद में खाड़ी देशों पर ईरानी हमले के विरोध में प्रस्ताव पारित; हमलों की जल्द समाप्त करने का किया आह्वान, भारत सहित 130 से ज्यादा देशों ने किया समर्थन सुरक्षा परिषद में खाड़ी देशों पर ईरानी हमले के विरोध में प्रस्ताव पारित; हमलों की जल्द समाप्त करने का किया आह्वान, भारत सहित 130 से ज्यादा देशों ने किया समर्थन
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ईरान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भारी बहुमत से पारित हुआ। भारत समेत 130 से अधिक...
असर खबर का - किसानों को मिला अब बोनस का तोहफा, 16 मार्च से शुरू होगी गेहूं की एमएसपी पर खरीद
महाराष्ट्र विधानसभा बिल्डिंग को मिली बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस जांच शुरू, डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल अलर्ट
घरेलू गैस सिलेण्डर आपूर्ति का पर्याप्त स्टॉक मौजूद : चिंता की जरूरत नहीं, श्रीनिवास ने व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर लगाई रोक
मल्लिकार्जुन खड़गे का आरोप; रसोई गैस की कमी कूटनीतिक विफलता, केंद्र सरकार की नाकामी का खामियाजा 140 करोड़ लोग भुगतने को मजबूर
गुलर बांध का होगा जीर्णोद्धार, पर्यटन सुविधाएं विकसित करने की तैयारी
अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच एलपीजी आपूर्ति को लेकर राज्य सरकार सख्त, कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष निगरानी के निर्देश