पायलट का बड़ा बयान : आंदोलनकारियों पर कार्रवाई गलत, कहा- यदि समय रहते संवाद और समाधान किया जाता तो हालात नहीं बिगड़ते

इतना आक्रोश नहीं फैलता और न ही युवा दुखी होते

पायलट का बड़ा बयान : आंदोलनकारियों पर कार्रवाई गलत, कहा- यदि समय रहते संवाद और समाधान किया जाता तो हालात नहीं बिगड़ते

पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने राजधानी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

जयपुर। पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने राजधानी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बीते दिनों एक युवा डॉक्टर की मौत के बाद परिजन और साथी इंसाफ की मांग कर रहे थे, लेकिन सरकार ने इस मामले में बहुत देर कर दी। पायलट ने कहा कि यदि समय रहते संवाद और समाधान किया जाता तो हालात नहीं बिगड़ते। आंदोलन कर रहे लोग धूप और बारिश में करीब एक हफ्ते तक सड़कों पर बैठे रहे। उन्होंने कहा कि सरकार यदि पहले ही संवेदनशीलता दिखाती, तो इतना आक्रोश नहीं फैलता और न ही युवा दुखी होते।

उन्होंने आज सुबह हुई कार्रवाई को भी गलत बताया जिसमें कांग्रेस नेताओं और विधायकों को हिरासत में लिया गया। पायलट ने इसे द्वेषपूर्ण और बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को शांतिपूर्ण प्रदर्शन और अपनी बात रखने का अधिकार है।पायलट ने कहा कि विपक्षी नेताओं को टारगेट करना, हिरासत में लेना, मुकदमा दर्ज करना और प्रशासनिक ताकत का गलत इस्तेमाल करना पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने कहा कि “अगर सरकार यह संदेश देना चाहती है कि हमारे खिलाफ बोलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी, तो हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे।

पायलट ने यह भी सवाल उठाया कि व्यवस्था में ऐसी क्या कमी है कि नौजवान आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने सरकार की कार्यशैली को गैर-जिम्मेदार और लापरवाह बताया। उन्होंने दो टूक कहा कि कानून तोड़ने का समर्थन नहीं किया जा सकता, लेकिन शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना संविधानिक अधिकार है, और सरकार को इससे डरना नहीं चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी का स्वीडन दौरान: भारत-स्वीडन के संबंध रणनीतिक साझेदारी में बदले, मोदी को मिला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान पीएम मोदी का स्वीडन दौरान: भारत-स्वीडन के संबंध रणनीतिक साझेदारी में बदले, मोदी को मिला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वीडन के पीएम उल्फ क्रिस्टरसन के बीच द्विपक्षीय वार्ता में संबंधों को "रणनीतिक साझेदारी" स्तर पर...
अन्तरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस : राजस्थान के संग्रहालयों में इतिहास की धड़कनें, हर साल लाखों की संख्या में आते हैं देशी और विदेशी पर्यटक 
रूपए में जारी गिरावट से घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार : सेंसेक्स 985 अंक टूटा, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन
राज काज में क्या है खास, जानें
शिक्षा मंत्रालय की नाक के नीचे तीसरी बार लीक हुआ पेपर, पायलट ने कहा- इस्तीफा दें प्रधान
पानी से भरी खदान में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ ने निकाला, 4 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
कच्चे तेल में तेजी : रुपया 44 पैसे टूटा, 96.25 रुपये प्रति के ऐतिहासिक निचले स्तर पर