दो दिन बाद भी ठीक नहीं हो सका विमान, जयपुर एयरपोर्ट पर खड़ा है विमान
विमान में तकनीकी खराबी सामने आई थी
जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो का एक विमान पिछले दो दिनों से ग्राउंडेड है। 29 अक्टूबर को जयपुर से हैदराबाद के लिए रवाना होने की तैयारी के दौरान विमान में तकनीकी खराबी सामने आई थी। इसके चलते विमान उड़ान नहीं भर सका और एहतियातन हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट को रद्द करना पड़ा था।
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो का एक विमान पिछले दो दिनों से ग्राउंडेड है। 29 अक्टूबर को जयपुर से हैदराबाद के लिए रवाना होने की तैयारी के दौरान विमान में तकनीकी खराबी सामने आई थी। इसके चलते विमान उड़ान नहीं भर सका और एहतियातन हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट को रद्द करना पड़ा था। इसके बाद से ही विमान को दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन दो दिन बीतने के बावजूद तकनीकी खराबी दूर नहीं हो सकी है।
विमान अभी भी जयपुर एयरपोर्ट पर खड़ा है। इससे विमान के संचालन पर असर पड़ा है। विमान में आई तकनीकी खराबी के कारण एयरपोर्ट पर इसकी ग्राउंडेड स्थिति लगातार बनी हुई है। फिलहाल विमान को ठीक कर दोबारा उड़ान के लिए तैयार नहीं किया जा सका है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
22 Nov 2026 16:43:57
गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारतीय आध्यात्मिक और धार्मिक...

Comment List