झोंपड़ी जीवद सिंचाई परियोजना के लिए 1.786 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू, कुल 18525 हेक्टेयर भूमि होगी प्रभावित 

फॉर वाटर कन्सेप्ट" के तहत सार्वजनिक प्रयोजन के लिए भूमि आवश्यक

झोंपड़ी जीवद सिंचाई परियोजना के लिए 1.786 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू, कुल 18525 हेक्टेयर भूमि होगी प्रभावित 

राज्य सरकार ने झोपड़ी जीवद माईकों सिंचाई परियोजना के तहत बांध निर्माण के लिए 1.786 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की है

जयपुर। राज्य सरकार ने झोपड़ी जीवद माईकों सिंचाई परियोजना के तहत बांध निर्माण के लिए 1.786 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की है। यह भूमि "फॉर वाटर कन्सेप्ट" के तहत सार्वजनिक प्रयोजन के लिए आवश्यक बताई गई है। परियोजना से कुल 18525 हेक्टेयर भूमि प्रभावित होगी।

जल संसाधन विभाग ने भूमि अर्जन, पुनर्वास, और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 की धारा 11-12 के तहत यह विज्ञप्ति जारी की है। इसके अनुसार, सभी संबंधित हितकारियों को 60 दिनों के भीतर अपनी आपत्तियां लिखित रूप में बामनवास के भूमि अधिग्रहण अधिकारी को प्रस्तुत करने का अधिकार है।

अधिसूचना के अनुसार, अधिकारियों और श्रमिकों को सर्वेक्षण और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए प्रभावित क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति दी गई है। सरकार ने परियोजना को सार्वजनिक हित में बताते हुए अधिग्रहण प्रक्रिया में पारदर्शिता और न्याय का आश्वासन दिया है। इस परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र की जल समस्या का समाधान और सिंचाई सुविधाओं में सुधार करना है।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण   भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की छापेमारी की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कानून-व्यवस्था...
सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई
आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग