जनता ने सिखाया सबक : गहलोत
गहलोत ने कहा कि राजस्थान में इंडिया गठबंधन की डबल डिजिट में सीटें आना दिखाता है कि जनता के अंदर ये अहसास था कि अच्छी योजनाओं और सुशासन के बावजूद भाजपा ने भ्रमित कर वोट लिए और सरकार बनाई।
जयपुर। लोकसभा चुनाव परिणाम पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता ने प्रायश्चित के तौर पर भाजपा को सबक सिखाया है। गहलोत ने कहा कि राजस्थान के पहले चरण के मतदान से ही एक मैसेज गया कि सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति के विरूद्ध लड़ा जा सकता है। राजस्थान से पहले चरण में जो लहर शुरू हुई वो पूरे देश में पहुंची। राजस्थान में इंडिया गठबंधन की डबल डिजिट में सीटें आना दिखाता है कि जनता के अंदर ये अहसास था कि अच्छी योजनाओं और सुशासन के बावजूद भाजपा ने भ्रमित कर वोट लिए और सरकार बनाई।
Related Posts
Post Comment
Latest News
14 Feb 2026 18:39:23
प्रधानमंत्री मोदी ने स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए ₹10,000 करोड़ के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी...

Comment List