आमजन को एक क्लिक पर मिलेगी सभी सुविधाएं, जेडीए की प्राथमिकता : जेडीसी

ऑफलाइन सेवाओं को 15 अप्रैल तक ऑनलाइन करने के दिए निर्देश

आमजन को एक क्लिक पर मिलेगी सभी सुविधाएं, जेडीए की प्राथमिकता : जेडीसी

आईटी अधिकारियों को जेडीए द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही आनलाइन सेवाओं को ई-मित्र पर उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए।

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त आनंदी ने कहा कि आमजन को जेडीए संबंधी कार्य के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए सभी सुविधाओं को ऑनलाइन किया जा रहा हैं और क्लिक पर उनको सभी सुविधाएं घर बैठे मिलेंगी। इसके साथ ही जो सेवाएं अभी आॅफलाइन है, उनको भी 15 अप्रेल तक ऑनलाइन करने के निर्देश दिए है। जेडीए के मंथन सभागार में आईटी संबंधी कार्यों की आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जेडीए आयुक्त आनंदी ने बताया कि जेडीए की प्राथमिकता है कि आमजन को एक क्लिक पर घर बैठे ही समस्त सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाना है। इस दिशा में जेडीए द्वारा एपीआई का उपयोग कर डाटा इन्टीग्रेटेड का कार्य किया जा रहा है। 

केन्द्रीयकृत डेटाबेस बनाया जा रहा
बैठक में आईटी अधिकारियों ने आईटी संबंधी कार्यों पर प्रजेन्टेशन देते हुए बताया गया कि जेडीए में अलग-अलग प्रकोष्ठों व जोनों में किए जा रहे आईटी कार्यों को एकरूपता देने के लिए एक केन्द्रीयकृत डेटाबेस बनाया जा रहा है। इससे डेटाबेस की एकरूपता और गुणवत्ता सुदृढ़ होगी। लैंण्ड बैंक का रियल टाइम पर आम नागरिकों को प्रत्येक खसरा और उनके भूखण्डों की समस्त जानकारी रियल टाइम पर एवं यह जानकारी जीआईएस पर जयपुर मास्टर प्लान 2025 में एक क्लिक पर उपलब्ध हो। इसके साथ ही विकास कार्यों में प्लानिंग एवं मॉनिटरिंग में उपयोग किया जा सकेगा। बैठक में जेडीसी ने सभी जोन उपायुक्तों को जेडीए द्वारा दी जा रही 26 सेवाओं के आवेदन ऑनलाइन ही लेने तथा शेष ऑफलाइन सेवाओं को भी 15 अप्रेल तक ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। उन्होंने आईटी अधिकारियों को जेडीए द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही आनलाइन सेवाओं को ई-मित्र पर उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही पत्रावलियों के स्केनिंग कार्य को गति देने, सीपीआरएमएस ऑक्शन एवं लैंण्ड बैंक से संबंधित उपलब्ध रिकार्ड को 15 अप्रेल तक ऑनलाइन करने के निर्देश दिए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

केरल में नई सरकार का आगाज़ : 6 बार विधायक रह चुके वी. डी. सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, कई शीर्ष नेता मौजूद केरल में नई सरकार का आगाज़ : 6 बार विधायक रह चुके वी. डी. सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, कई शीर्ष नेता मौजूद
केरल को आखिरकार अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया है। कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में सीएम...
आईपीएल-2026 :  वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली के अर्धशतक, आरसीबी शान से प्लेऑफ में, पंजाब किंग्स को दी शिकस्त
जोधपुर में 2 बहनों की आत्महत्या कानून व्यवस्था का संस्थागत मर्डर, डोटासरा बोले- एफआईआर के बाद  खुलेआम घूमते रहे अपराधी 
पीएम मोदी का स्वीडन दौरान: भारत-स्वीडन के संबंध रणनीतिक साझेदारी में बदले, मोदी को मिला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान
अन्तरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस : राजस्थान के संग्रहालयों में इतिहास की धड़कनें, हर साल लाखों की संख्या में आते हैं देशी और विदेशी पर्यटक 
रूपए में जारी गिरावट से घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार : सेंसेक्स 985 अंक टूटा, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन
राज काज में क्या है खास, जानें