राजस्थानी लोक गीतों पर थिरके पावणें : नए साल के पहले दिन अमेरिका, ब्रिटेन, स्विट्जरलैंड और कनाडा के पर्यटकों को लेकर शाही ट्रेन पहुंची जयपुर

शहर के प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों और दर्शनीय स्थलों के भ्रमण

राजस्थानी लोक गीतों पर थिरके पावणें : नए साल के पहले दिन अमेरिका, ब्रिटेन, स्विट्जरलैंड और कनाडा के पर्यटकों को लेकर शाही ट्रेन पहुंची जयपुर

प्रदेश की शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स का इस वर्ष का पहला फेरा गुरुवार को सुबह जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन पहुंचा। स्टेशन पर पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में माला पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने पर्यटकों को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया।

जयपुर।प्रदेश की शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स का इस वर्ष का पहला फेरा गुरुवार को सुबह जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन पहुंचा। स्टेशन पर पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में माला पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने पर्यटकों को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया।जानकारी के अनुसार इस शाही सफर में अमेरिका के 61, भारत के 8, ब्रिटेन के 2, स्विट्जरलैंड के 2 और कनाड़ा के 2 पर्यटक शामिल हैं। विभिन्न देशों से आए पर्यटकों ने राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को बेहद करीब से महसूस किया और पारंपरिक स्वागत से अभिभूत दिखे।

रेलवे स्टेशन से पर्यटकों को बस के जरिए शहर के प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों और दर्शनीय स्थलों के भ्रमण के लिए ले जाया गया। आमेर फोर्ट, जंतर-मंतर स्मारक, सिटी पैलेस और अन्य धरोहर स्थलों ने विदेशी मेहमानों को खासा आकर्षित किया। शाम को पैलेस ऑन व्हील्स दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से पर्यटकों को लेकर अपने आगे के सफर के लिए रवाना हो गई।  

Post Comment

Comment List

Latest News

इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
जेवराती सोना 2800 रुपए टूटकर 1,46,800 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से...
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी
बचपन में होने वाले रूमेटिक फीवर से भविष्य में 30 से 40 प्रतिशत लोगों को वॉल्व की बीमारी, दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस स्ट्रक्चरल इंडिया समिट 2026 में डॉक्टर्स ने दी जानकारी
स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान का हुआ समापन, विभिन्न जागरूकता गतिविधियों द्वारा "कुष्ठ रोग" के प्रति आमजन को किया गया जागरूक